Ro no D15139/23

प्रशासन की सुनियोजित व्यवस्थाओं से जिले में निर्बाध धान खरीदी जारी

प्रशासन द्वारा की गई सुनियोजित एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के चलते धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी सतत रूप से जारी है। सुव्यवस्थित खरीदी व्यवस्था का सकारात्मक परिणाम यह है कि धमतरी जिला समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है।
जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु 74 सहकारी समितियों के माध्यम से कुल 1,29,349 किसानों का 1,26,980.92 हेक्टेयर रकबा पंजीकृत किया गया है। 15 नवम्बर 2025 से अब तक 81,245 किसानों से 39,63,622.80 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसकी कुल कीमत 939.87 करोड़ रुपये है। इसके अंतर्गत अब तक 78,588 किसानों को 902.40 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
दिनांक 06 जनवरी 2026 को धान खरीदी के लिए 3,416 किसानों को टोकन जारी किए गए हैं, जिनके माध्यम से 15,441.11 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी।
कस्टम मिलिंग व्यवस्था के तहत अब तक 192 राइस मिलों का पंजीयन किया जा चुका है। इन मिलों द्वारा 9,17,712 मीट्रिक टन धान उठाव की अनुमति जारी कर 8,37,904 मीट्रिक टन धान के उठाव हेतु अनुबंध किया गया है। इसके विरुद्ध अब तक 1,24,048.40 मीट्रिक टन धान का उठाव पूर्ण किया जा चुका है।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को धान विक्रय में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही धान के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिले की सीमाओं पर सतत जांच एवं निगरानी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के निधन पर जताया शोक

    रायपुर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश शर्मा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।   मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि…

    Read more

    प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बदल रही तस्वीर : शुभम राठौर का परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का उदाहरण

    3 किलोवाट सोलर प्लांट से हर महीने बिजली बिल लगभग शून्य, केंद्र व राज्य सरकार की सब्सिडी से मिला बड़ा लाभ   रायपुर, 17 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान