Ro no D15139/23

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का अंबिकापुर एकदिवसीय प्रवास, आमसभा हेतु पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित

अम्बिकापुर । भारत सरकार के ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का अम्बिकापुर एक दिवसीय प्रवास दिनांक 13 मई 2025 को प्रस्तावित है। वे पी.जी. कॉलेज मैदान में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनसमूह के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा व्यापक यातायात प्रबंधन एवं वाहन पार्किंग व्यवस्था की गई है।
आवागमन व्यवस्था
शहर में यातायात बाधित न हो, इसके लिए बाहर से आने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से प्रवेश की अनुमति दी गई है।
मनेन्द्रगढ़ रोड, बनारस रोड की ओर से आने वाले सभी यात्री बसे एवं अन्य फोर व्हीलर वाहन डायवर्ट मार्ग सांई मंदिर तिराहा, महापौर मार्ग, रावत रेसीडेंसी तिराहा, कन्या परिसर मोड़, कन्या परिसर रोड़ होते हुये गंगापुर मोड़ मासूम अस्पताल के पास रिंग रोड़, बस स्टैण्ड होते हुये अपने-अपने गन्तव्य स्थान की ओर जायेगें।
प्रतापपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज की ओर से आने वाले यात्री बसे एवं अन्य फोर व्हीलर वाहन अपने निर्धारित मार्ग से ही नया बस स्टैण्ड तक आयेंगे।
बस स्टैण्ड से बलरामपुर-रामानुजगंज की ओर जाने वाले यात्री बसें बिलासपुर चौक, भारतमाता चौक, सदभावना चौक, चांदनी चौक, लरंगसाय चौक, प्रतापपुर चौक से होकर जायेगी। रायगढ़, बिलासपुर की ओर से बस स्टैण्ड आने वाली सभी यात्री बसें बिलासपुर चौक, भारतमाता चौक, सदभावना चौक, चांदनी चौक, लरंगसाय चौक की ओर से होकर आयेगी।आपातकालीन सेवा संबंधी वाहन को अम्बिकापुर शहर आने एवं बाहर जाने के लिए छूट रहेगा।
वाहन पार्किंग की व्यवस्था
भीड़ प्रबंधन हेतु दस प्रमुख पार्किंग स्थल चिन्हांकित किए गए हैं।
P-01- किसान राईस मिल मैदान में सूरजपुर-मनेन्द्रगढ़ की ओर से आने वाली आम जनता के लिए,बनारस मार्ग से आने वाले वाहनों को सांई बाबा मंदिर तिराहा से डायवर्ट कर रावत रेसेडेंसी तिराहा से किसान राईस मिल पार्किंग स्थल निर्धारित है।
P- 02 – राजमोहनी देवी भवन के पीछे मैदान में VIP/ अधिकारियों के वाहन हेतु पार्किंग स्थल निर्धारित है।
P- 03- सर्कस मैदान अंबेडकर चौक के पास, कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम जनता के बड़ी वाहनों हेतु रिजर्व है प्रतापपुर रोड़, बलरामपुर-रामानुजगंज रोड की ओर से आने वाले बड़ी वाहनों हेतु पार्किंग स्थल निर्धारित है।
P- 04- बी.टी.आई मैदान में कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम जनता के छोटे आकार के वाहनों हेतु (टू-व्हीलर / फोर व्हीलर) पार्किंग स्थल निर्धारित है।
P- 05- अतुल दुबे का खाली प्लाट, बनारस रोड़ से कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम जनता के वाहनों हेतु (टू-व्हीलर / फोर व्हीलर) पार्किंग स्थल निर्धारित है
P- 06 – पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में रायगढ़ रोड़, बिलासपुर रोड़ एवं शहर के अन्य मार्गों की ओर से आने वाले बस, फोर व्हीलर, टू-व्हीलर कार्यक्रम में शामिल होने वाली कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम जनता के वाहन हेतु पार्किंग स्थल निर्धारित है।
P- 07- आई.टी.आई. मैदान में प्रतापपुर रोड़, बलरामपुर-रामानुंगजगंज रोड़ की ओर से आने वाले बस, फोर व्हीलर, टू-व्हीलर कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम जनता के वाहन हेतु पार्किंग स्थल निर्धारित है।
P- 08 – नवापारा चर्च मैदान में प्रतापपुर रोड़, बलरामपुर-रामानुंगजगंज रोड़ की ओर से आने वाले कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम जनता के वाहन हेतु (टू-व्हीलर/फोर व्हीलर) पार्किंग स्थल निर्धारित है। बलरामपुर रोड़ से आने वाले वाहन शंकर घाट, सरगंवा रिसॉर्ट, कत्था फैक्ट्री मोड़, गोधनपुर तिराहा, गोधनपुर चौक से नवापारा चर्च मैदान पहुंचेगें। साथ ही आकाशवाणी चौक से नवापारा चौक से नवापारा चर्च पहुंचेगें।
P- 09-सेंट जेवियर स्कूल मैदान में प्रतापपुर रोड़, बलरामपुर-रामानुंगजगंज रोड़ की ओर से आने वाले कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम जनता के वाहन हेतु पार्किंग स्थल निर्धारित है।
P-10-हेलीपैड मैदान इंडस्ट्रीयल गेट के पास से व्हीआईपी / अधिकारी / मीडिया हेतु पार्किंग स्थल। बनारस मार्ग से इंडस्ट्रीयल गेट से हेलीपेड पहुँचेगें।
VVIP/VIP प्रवेश द्वार व्यवस्था
VVIP प्रवेश – एमजी रोड, राजमोहनी भवन के सामने से निर्धारित किया गया है
VIP / अधिकारी / मीडिया- इंडस्ट्रियल गेट, बनारस रोड से निर्धारित किया गया है।
आम जनता के लिए प्रवेश द्वार बीटीआई के सामने पानी टंकी एवं गायत्री अस्पताल के सामने बनारस रोड से निर्धारित किया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे नियत मार्गों, नियत समय में पार्किंग क्षेत्रों तथा सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, जिससे कार्यक्रम शांति एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

  • Related Posts

    बारनवापारा अभयारण्य में काले हिरणों का वैज्ञानिक पद्धति से पुनर्स्थापन: दो चरणों में 34 हिरणों को प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया सुरक्षित

      रायपुर, 30 मार्च 2026/ बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में काले हिरणों को प्राकृतिक आवास में स्वछन्द विचरण हेतु छोड़ा गया। अभयारण्य स्थित ब्लैकबक कंजर्वेशन सेंटर से कुल 34 काले हिरणों…

    Read more

    आधुनिक तकनीक के साथ संवेदनशीलता ही नई पुलिसिंग की पहचान है – मुख्यमंत्री

      जनता का विश्वास बनाए रखना पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है – मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुलिस अकादमी में 859 प्रशिक्षुओं का दीक्षांत समारोह संपन्न…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले