Ro no D15139/23

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने मेडिसिटी मेडिकल कॉलेज और शिप्रा के निर्माणाधीन घाटों का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने मेडिसिटी मेडिकल कॉलेज निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा ने शिप्रा नदी पर बन रहे घाटों का भी निरीक्षण किया। शांति पैलेस के पीछे स्थित दाऊद खेड़ी में निर्माणाधीन शिप्रा नदी घाटों को देखा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि सिंहस्थ-2028 के लिए क्षिप्रा के दोनों और 29 किलोमीटर नए घाटों का निर्माण किया जा रहा है। इन घाटों के निर्माण के बाद 24 घंटे में 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान पर्व पर स्नान कर सकेंगे। क्राउड मैनेजमेंट के लिए घाटों का निर्माण किया जा रहा है। उज्जैन आने वाले सभी श्रद्धालुओं को क्षिप्रा स्नान की सुविधा भी प्राप्त होगी और शहर में ट्रैफिक मैनेजमेंट भी बेहतर होगा। साथ ही शिप्रा नदी के किनारों पर रोड का निर्माण कर इन सड़कों को सीधे हाईवे से जोड़ा जाएगा, जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालु घाट तक आ सकेंगे और स्नान कर सकेंगे। केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काम करने वाले श्रमिकों के साथ फोटो भी खिंचवायाl

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा ने कहा कि सिंहस्थ-2028 के सफल आयोजन के लिए शिप्रा के दोनों और घाटों के निर्माण से सुव्यवस्थित रूप से स्नान संभव हो सकेंगा। श्री नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में उज्जैन में सिंहस्थ के लिए जो काम चल रहे हैं, उनके पूर्ण होने पर उज्जैन का कायाकल्प हो जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा को सिंहस्थ के लिए चल रही अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी गयी।

कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन भवन के विषय में बताया कि भवन की रूपरेखा इस प्रकार से बनाई गई है कि आगामी 2 साल में यह भवन बन कर तैयार हो जाएगा। उन्होने हॉस्टल और मेडिकल स्टॉफ के लिये बन रहे अन्य भवनों की भी जानकारी दी।

  • Related Posts

    कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करते हैं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वच्छता, सेवा, सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का किया आहवान मुख्यमंत्री डॉ.…

    Read more

    लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के सुशासन और न्यायप्रियता ने देश-प्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पाल-गड़रिया समाज कल्याण बोर्ड का होगा गठन, गड़रिया समाज के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!