Ro no D15139/23

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल अहमदाबाद समेत कई राज्यों के हवाई अड्डों पर ‘फास्ट ट्रैक इमीग्रेशन- ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम’ का उद्घाटन करेंगे

नई दिल्ली । केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह 16 जनवरी 2025 को अहमदाबाद से मुंबई, चेन्नै, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोचीन और अहमदाबाद हवाई अड्डों पर ‘फास्ट ट्रैक इमीग्रेशन – ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम’(FTI- TTP) का उद्घाटन करेंगे। गृह मंत्री ने 22 जून 2024 को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (IGI) के टर्मिनल-3 से ‘फास्ट ट्रैक इमीग्रेशन – ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम’ लॉन्च किया था।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘फास्ट ट्रैक इमीग्रेशन – ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम’(FTI- TTP), विकसित भारत @2047 विजन के तहत एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य यात्रियों को विश्व स्तरीय अप्रवासन (immigration) सुविधाएं प्रदान कर अंतरराष्ट्रीय यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाना है। शुरुआत में यह सुविधा भारतीय नागरिकों और OCI कार्डधारकों के लिए नि:शुल्क आरंभ की गई है।
FTI- TTP को एक ऑनलाइन पोर्टल https://ftittp.mha.gov.in के माध्यम से लागू किया गया है। इस कार्यक्रम में नामांकन के लिए आवेदक को अपने विवरण भरकर और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। पंजीकृत आवेदकों का बायोमेट्रिक विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) या हवाई अड्डे से गुजरते समय लिया जाएगा। पंजीकृत यात्री को एयरलाइंस द्वारा जारी किए गए अपने बोर्डिंग पास को ई-गेट पर स्कैन करना होगा और फिर अपने पासपोर्ट को स्कैन करना होगा। आगमन और प्रस्थान स्थल पर लगे e-Gates पर यात्री के बायोमेट्रिक को प्रमाणित किया जाएगा। इस प्रमाणीकरण पर ई-गेट अपने आप खुल जाएगा और अप्रवासन स्वीकृति मिल जाएगी।
‘फास्ट ट्रैक इमीग्रेशन – ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम’ (FTI- TTP) को देश के 21 प्रमुख हवाईअड्डों पर लॉन्च किया जाएगा। पहले चरण में इस सुविधा को दिल्ली के अलावा देश के 7 अन्य प्रमुख हवाईअड्डों – मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोच्चि और अहमदाबाद पर शुरू किया जा रहा है।

  • Related Posts

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    सरकार ने ड्यूटी-फ्री कच्ची चीनी के इम्पोर्ट से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. अब इंपोर्टर्स को कच्ची चीनी को रिफाइंड करके घरेलू बाजार में बेचने के लिए तय 31…

    Read more

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

      रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम के पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक के दौरान राष्ट्रीय…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें