Ro no D15139/23

केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने एम्स में घायल जवानों से की मुलाकात

रायपुर 15 मई 2025 : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर का दौरा किया और छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर करेगुट्टा पहाड़ियों में 31 नक्सलियों को मार गिराने के दौरान नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों के घायल जवानों से मुलाकात की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा उपस्थित थे।

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि हमारे सुरक्षा बल अपनी वीरता से नक्सलवाद का नामोनिशान मिटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर में जाकर उन सुरक्षाकर्मियों से मुलाकात की जो छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर करेगुट्टा पहाड़ियों में 31 नक्सलियों को मार गिराने के दौरान नक्सल विरोधी अभियान में घायल हुए थे। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उन्हें विश्वास दिलाया कि देश उन पर भरोसा और गर्व करता है।

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि वीर जवानों ने छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर लगातार 21 दिनों तक ऑपरेशन चलाकर 31 नक्सलियों को ढेर किया। जवानों के इस शौर्य और साहस पर पूरे देश को गर्व है।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने घायल जवानों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनका हौंसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि हमारे वीर जवानों के चेहरे पर मुस्कान देखकर गर्व होता है। आपकी भुजाओं की ताकत और साहस को पूरा देश देख रहा है। उन्होंने जवानों के साहस और समर्पण को प्रणाम करते हुए जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर प्रदेश के समस्त श्रमवीरों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

    रायपुर, 30 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस (मई दिवस) के अवसर पर प्रदेश के समस्त श्रमवीरों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके…

    Read more

    मुख्यमंत्री साय ने बुद्ध पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

    रायपुर,30 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सभी बौद्ध धर्मावलम्बियों सहित प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…

    Read more

    NATIONAL

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की