Ro no D15139/23

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भारत की सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाने के लिए “भारत बोध केंद्र” का उद्घाटन किया

भारत बोध केंद्र में भारतीय कला, संगीत, अध्यात्म, इतिहास, दर्शन और अन्य संबंधित क्षेत्रों पर पुस्तकों और संसाधनों का एक संग्रह होगा
नई दिल्ली । इंडिया हैबिटेट सेंटर (आईएचसी) ने आज अपने हैबिटेट लाइब्रेरी और रिसोर्स सेंटर में एक नए अतिरिक्त भाग का उद्घाटन किया – भारत बोध केंद्र, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और सभ्यतागत विरासत के बारे में जागरूकता और प्रशंसा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समर्पित एक खंड है। भारत बोध केंद्र में भारतीय कला, संगीत, आध्यात्मिकता, इतिहास, दर्शन और अन्य संबंधित क्षेत्रों पर पुस्तकों और संसाधनों का एक संग्रह उपलब्ध होगा। आईएचसी सदस्यों के लिए सुलभ, इस पहल की कल्पना भारत की कालातीत परंपराओं और विकसित हो रहे सांस्कृतिक प्रवचन के बारे में अन्वेषण और सीखने के लिए एक शांत स्थान के रूप में की गई है।
केंद्र का उद्घाटन केंद्रीय ऊर्जा और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने आज शाम आईएचसी में आयोजित एक समारोह में किया। कार्यक्रम के दौरान, केंद्रीय मंत्री ने आईएचसी में संचालित गतिविधियों, विशेष रूप से इसकी हरित पहलों की सराहना की और सतत जीवन के बारे में जागरूकता बढ़ाने में इसकी भूमिका को स्वीकार किया। उन्होंने केंद्र को इस तरह की और पहल करने के लिए प्रोत्साहित किया और सुझाव दिया कि वह संस्थानों को गोद ले ताकि वे पर्यावरण के प्रति जागरूक प्रथाओं को लागू करने में उनकी मदद कर सकें।
उद्घाटन के बाद, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय में सचिव और आईएचसी के अध्यक्ष श्री कटिकिथला श्रीनिवास और आईएचसी के निदेशक प्रो. के. जी. सुरेश ने माननीय मंत्री को 9 एकड़ में फैले आईएचसी परिसर का भ्रमण कराया, जिसमें इसकी विशिष्ट वास्तुकला डिजाइन, पर्यावरण के अनुकूल विशेषताएं और सांस्कृतिक और बौद्धिक जुड़ाव के लिए एक जीवंत केंद्र के रूप में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर हुडको के सीएमडी श्री संजय कुलश्रेष्ठ, एनएचबी के एमडी श्री संजय शुक्ला और मंत्रालय तथा आईएचसी के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

      *पैट्रोल सस्ता-विपक्ष खस्ता, हेडिंग और ये लाईन पढ़कर पूरी खबर समझ में आ गयी होगी।* कुछ और कहने की जरूरत शायद नहीं है। नेशनल ट्राईबल गेम में अधिकारियों का…

    Read more

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    Nepal Ex PM KP Oli Arrested: काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने केपी शर्मा ओली को शनिवार सुबह करीब 5 बजे भक्तपुर के गुंडू स्थित उनके निवास से…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….