Ro no D15139/23

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री  कमलेश पासवान ने सेरीखेड़ी में आजीविका गतिविधियों का किया निरीक्षण

संचालित अजा परियोजना की सराहना की, बाजार लिंकेज सुविधा को बताया अनुकरणीय

रायपुर, 14 मई 2026 । केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री  कमलेश पासवान ने आज रायपुर जिले के सेरीखेड़ी स्थित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे नवाचारों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं द्वारा संचालित अजा परियोजना की सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री पासवान ने जलवायु अनुकूलित एकीकृत बकरी पालन परियोजना, कृषि आधारित आजीविका गतिविधियों, आजीविका सेवा केंद्र, प्रोजेक्ट पिंक दीदी, बिजनेस दीदी, मशरूम उत्पादन बड़ी उत्पादन कार्य सहित विभिन्न नवाचारों की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं द्वारा तकनीक आधारित एवं वैज्ञानिक पद्धति से किए जा रहे कार्यों को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में प्रेरणादायी पहल बताया।

मंत्री श्री पासवान ने विशेष रूप से एकीकृत बकरी पालन मॉडल अजा की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह परियोजना ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने के साथ-साथ वैज्ञानिक पशुपालन को भी बढ़ावा दे रही है। उन्होंने अजा परियोजना के द्वारा स्व सहायता समूह की दीदियों को बकरी पालन की दिशा में बाजार लिंकेज की व्यवस्था सराहनीय है, इसका अनुकरण सभी जगह किया जाना चाहिए।  इस परियोजना के अंतर्गत स्वच्छ एवं आधुनिक शेड, टीकाकरण, बीमा, इंटीग्रेटेड फार्मिंग, ऑनलाइन मॉनिटरिंग तथा जैविक खाद निर्माण जैसी व्यवस्थाएं ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।

इस अवसर पर उन्होंने कृषक उत्पादक समूह (एफपीओ) की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर दीदियों से मुलाकात की सभी के साथ बैठकर आत्मीय संवाद किया और उनके अनुभवों को जाना। जहां दीदियों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि अजा परियोजना से उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाई है, पहले हम केवल घर संभाला करतीं थी अब एफपीओ की बोर्ड ऑफ डायरेक्ट बन कर हमें सम्मान के साथ आय भी प्राप्त हो रही है। उन्होंने इसकी सराहना करते हुए कहा कि एक असंगठित क्षेत्र को संगठित कर लाभ अर्जित किया जा रहा है, जो अनुकरणीय है।

उन्होंने महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित ई-ऑटो सेवा “प्रोजेक्ट पिंक दीदी” की भी सराहना की। उन्होंने पिंक दीदी ई-ऑटो सेवा की हितग्राही महिलाओं से मुलाकात की जहां उन्होंने अपने अनुभव मंत्री श्री पासवान से साझा किए। मंत्री श्री पासवान ने कहा कि यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ नवा रायपुर में पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि यहां महिला समूहों के माध्यम से कृषि, पशुपालन, खाद्य प्रसंस्करण, सिलाई, कैंटीन संचालन एवं अन्य आजीविका गतिविधियों से हजारों महिलाएं जुड़कर नियमित आय अर्जित कर रही हैं। साथ ही वित्तीय समावेशन, जेंडर रणनीति एवं दिव्यांग एवं वृद्धजन समावेशन जैसे सामाजिक सरोकारों पर भी प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने महिला समूहों द्वारा निर्मित महुआ कुकीज का स्वाद लेकर उसकी प्रशंसा की।

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आजीविका मॉडल अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन सकते हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं महिला समूहों को बेहतर कार्य के लिए बधाई देते हुए योजनाओं के और विस्तार पर जोर दिया।

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने केंद्रीय राज्य मंत्री श्री पासवान को बिहान समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित खाद्य सामग्री एवं जोरन जैसे फूड ब्रांड के बारे में जानकारी दी। साथी ही जिला प्रशासन द्वारा एनआरडीए के सहयोग से संचालित प्रोजेक्ट पिंक आटों जिसमें महिलाएं नवा रायपुर सहित राजधानी रैपीडो ई रिक्शा का संचालन करती हैं जिससे महिलाएं प्रति माह 30 से 35 हजार रुपए की आमदनी करती हैं।

इस अवसर पर सचिव पंचायत श्री भीम सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

    *बिहान की दीदी के परिवार को समय पर मिली सहायता, मुश्किल दौर में बनी सरकार की जनकल्याणकारी योजना का सहारा* रायपुर, 1 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु…

    Read more

    पीडिया में 21 साल बाद गूंजी स्कूल की घंटी, 539 बच्चों के जीवन में लौटी शिक्षा की नई उम्मीद

    *कभी बंद पड़े स्कूलों में फिर लौटी रौनक, बदलते बस्तर की नई तस्वीर*   रायपुर, 1 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन