Ro no D15139/23

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जल संचय, जन भागीदारी अभियान की समीक्षा की

*जल संचयन के बेहतर प्रयास के लिए बलौदाबाजार जिले को मिली सराहना*

रायपुर, 3 जून 2025 / केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक लेकर बलौदाबाजार जिले में जल संचय, जनभागीदारी अभियान की समीक्षा की। उन्होने सितम्बर 2024 से 31 मई 2025 तक जल संचयन हेतु देश भर के जिलों में निर्मित विभिन्न संरचनाओं की समीक्षा करते हुए सर्वाधिक संरचना निर्माण करने वाले जिलों तथा बेहतर प्रयास करने वाले जिलों की सराहना की। बैठक में अभियान के तहत बेहतर प्रदर्शन करने वाले 10 जिले के कलेक्टर व सीईओ जिला पंचायत ऑनलाइन जुड़े थे।

केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ में जल संचयन हेतु सर्वाधिक संरचना निर्माण के लिए बालोद जिला तथा बेहतर प्रयास के लिए बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की सराहना की। उन्होने कहा कि जनभागीदारी से जल संचयन क़ो बढ़ावा देने के लिए लोगों क़ो जागरूक करना और उनकी सहभागिता से इस अभियान क़ो सफल बना सकते हैं। उन्होने बताया कि आने वाले दिनों में घर का पानी घर में अभियान भी चलाया जाएगा।

कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि जिले में जल संचयन हेतु कुल 28,816 संरचना का निर्माण किया जाना है जिसमें अब तक 26,319 संरचना का निर्माण पूरा हो गया है। मोर गांव,मोर पानी महाभियान अंतर्गत जल संचयन के लिए जागरूकता अभियान, जनसहभागिता से जनांदोलन का स्वरुप दिया जा रहा है। बेहतर कार्य करने वाले पंचायतों क़ो पुरस्कृत भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नलकूपों के पास अब तक 6,076 सोखता गड्ढे का निर्माण,पीएम आवास के हितग्राहियों ने 5,415 मकानों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, मनरेगा से 11,022, कैम्पा मद से 12,832
सहित अन्य संरचनाओ का निर्माण किया गया है।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    वंदेमातरम् की धुन पर थिरकी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्यों ने बांधा समां

    वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रभावना और छत्तीसगढ़ी लोक परंपराओं का हुआ अद्भुत संगम, रिखीराम क्षत्रीय एवं उनकी टीम की प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन*   *करमा,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!