Ro no D15139/23

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अम्बिकापुर में आयोजित “मोर आवास मोर अधिकार“ कार्यक्रम में होंगे शामिल

अम्बिकापुर । भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण विभाग श्री शिवराज सिंह चौहान 13 मई को अम्बिकापुर में आयोजित “मोर आवास मोर अधिकार“ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में किया जाएगा। इस दौरान मुख्य अतिथि श्री चौहान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और पीएम जनमन के आवास हितग्राहियों को खुशियों की चाबी देंगे तथा आवास प्रारंभ करने वाले हितग्राहियों का भूमिपूजन कर उन्हें आवास स्वीकृति पत्र प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में मंत्री श्री चौहान राज्य में नवनिर्मित 51 हजार पी एम आवास हितग्राहियों का गृह प्रवेश करवाएंगे तथा सरगुजा सम्भाग अंतर्गत निर्मित प्रधानमंत्री जनमन सड़कों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्व सहायता समूह की दीदियों, कैडर दीदी, लखपति दीदियों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप केंद्रीय राज्य मंत्री आवास एवं शहरी मामले श्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं गृह जेल पंचायत एवं ग्रामीण विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री श्री विजय शर्मा तथा उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विधि और विधायी कार्य एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव उपस्थित रहेंगे।
इसी प्रकार विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त आवास एवं पर्यावरण वाणिज्यकर योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग एवं प्रभारी मंत्री सरगुजा श्री ओ.पी. चौधरी, कृषि अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मंत्री श्री राम विचार नेताम, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सरगुजा सांसद श्री चिंतामणी महाराज, अंबिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, भरतपुर-सोनहत विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, बैकुण्ठपुर विधायक श्री भईयालाल राजवाडे़, पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, प्रतापपुर विधायक श्रामती शंकुतला पोर्ते, प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी, सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल श्री राम प्रताप सिंह,अध्यक्ष वन विकास निगम श्री राम सेवक पैकरा, गृह निर्माण मण्डल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव, राज्य युवा आयोग अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह एवं नगर पालिक निगम अम्बिकापुर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत उपस्थित रहेंगे।

  • Related Posts

    महिला हॉकी में मिजोरम और ओडिशा पहुँचे फाइनल में

        रायपुर, 30 मार्च 2026/ ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026’ के अंतर्गत सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में महिला हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले आज उत्साह और रोमांच के…

    Read more

    प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 28 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

    अम्बिकापुर 30 मार्च 2026/  अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 28 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें तहसील लखनपुर के…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले