Ro no D15139/23

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी कल से न्यूयॉर्क में शुरू होने वाले यूएनसीएसडब्ल्यू के 69वें सत्र में भाग लेंगी

महिला एवं बाल विकास मंत्री यूएनसीएसडब्ल्यू में महिलाओं एवं बालिकाओं के समग्र विकास के लिए भारत सरकार की पहल पर राष्ट्रीय वक्तव्य देंगी
मंत्री भारतीय प्रवासियों से भी बातचीत करेंगी
नई दिल्ली । केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री (डब्ल्यूसीडी) श्रीमती अन्नपूर्णा देवी के नेतृत्व में भारत सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल महिलाओं की स्थिति पर आयोग के 69 वें सत्र में भाग लेगा। यह सत्र 10 मार्च 2025 से न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में शुरू हो रहा है।
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री आयोग में राष्ट्रीय वक्तव्य देंगी और मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन में भाग लेंगी जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत सरकार की सभी महिलाओं और बालिकाओं के समग्र विकास और सशक्तीकरण के लिए अग्रणी और परिवर्तनकारी पहलों के बारे में बताएंगी इसमें स्वास्थ्य और कल्याण, शिक्षा और उद्यमिता, डिजिटल और वित्तीय समावेशन, महिला नेतृत्व और निर्णय लेने को बढ़ावा देना और कई पहलों के माध्यम से कठिन परिश्रम को कम करना शामिल है। वह महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तीकरण पर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा में भी भाग लेंगी इनमें बीजिंग घोषणा के लिए साधन उपलब्‍ध कराने के लिए प्रतिबद्धता और इसे लागू करने में तेजी लाने एवं सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में योगदान देना शामिल है।
सीएसडब्ल्यू एक प्रमुख वैश्विक अंतर-सरकारी निकाय है जो लैंगिक समानता, अधिकारों और महिलाओं के सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए विशेष रूप से समर्पित है। संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) का एक कार्यात्मक आयोग का आगामी सत्र 10 से 21 मार्च, 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष का सत्र महत्वपूर्ण है क्योंकि वर्ष 2025 महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तीकरण पर ऐतिहासिक वैश्विक मार्गदर्शक साधन, बीजिंग घोषणा और इसे कार्रवाई के लिए मंच की 30वीं वर्षगांठ का प्रतीक है। इसे 1995 में महिलाओं पर चौथे विश्व सम्मेलन में अपनाया गया था।
सत्र में इसके कार्यान्वयन की समीक्षा और मूल्यांकन, लैंगिक समानता की प्राप्ति और महिलाओं के सशक्तीकरण तथा सतत विकास के लिए 2030 एजेंडा की पूर्ण प्राप्ति पर वैश्विक प्रगति और चुनौतियों का विश्लेषण करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में कार्यक्रम से अलग आयोजित एक उच्च स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगी जिसमें विभिन्न देशों के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। इस कार्यक्रम का विषय है, “डिजिटल और वित्तीय समावेशन पर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन – महिला सशक्तीकरण और नेतृत्व के लिए उत्प्रेरक: वैश्विक दक्षिण से अनुभव और मुख्य संसाधनों का महत्व”। इसका आयोजन भारत सरकार द्वारा संयुक्त राष्ट्र महिला मुख्यालय के सहयोग से 12 मार्च 2025 को किया जाएगा ।
इस सत्र में संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों के साथ-साथ अंतर-सरकारी संगठनों, निजी क्षेत्र, परोपकारियों, शिक्षाविदों, नागरिक समाज, महिला समूहों और संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों की बड़े पैमाने पर भागीदारी होगी। यात्रा के दौरान, केंद्रीय मंत्री अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के संदर्भ में प्रवासी भारतीयों के साथ एक संवाद सत्र भी आयोजित करेंगी।

  • Related Posts

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

      *पैट्रोल सस्ता-विपक्ष खस्ता, हेडिंग और ये लाईन पढ़कर पूरी खबर समझ में आ गयी होगी।* कुछ और कहने की जरूरत शायद नहीं है। नेशनल ट्राईबल गेम में अधिकारियों का…

    Read more

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    Nepal Ex PM KP Oli Arrested: काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने केपी शर्मा ओली को शनिवार सुबह करीब 5 बजे भक्तपुर के गुंडू स्थित उनके निवास से…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….