Ro no D15139/23

अचानकपुर में कृषि और इको-पर्यटन का अनोखा संगम

*देवहिल नेचर रिसॉर्ट के साथ जैविक खेती को बढ़ावा*

रायपुर, 04 अगस्त 2025/ बलौदाबाजार वन विभाग द्वारा ग्राम अचानकपुर (ब्लॉक कसडोल) में एक नवाचारी पहल की शुरुआत की गई है। जिसके तहत कृषि और इको-पर्यटन को आपस में जोड़ा गया है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को परंपरागत और जैविक खेती के लिए प्रेरित करना है, साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार और पोषण सुरक्षा उपलब्ध कराना है।

इस के तहत ग्रामवासी अचानकपुर एवं देवहिल नेचर रिसॉर्ट के सहयोग से किसानों को कोदो, दुबराज, विष्णुभोग धान और देसी अरहर जैसी पारंपरिक फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

वनमण्डलाधिकारी श्री धम्मशील गणवीर ने बताया कि संयुक्त वन प्रबंधन समिति के माध्यम से किसानों को जैविक खेती अपनाने की दिशा में प्रशिक्षण और सहयोग दिया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को रसायन मुक्त खेती करने में मदद मिल रही है। जिससे मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है और स्वास्थ्यवर्धक अनाज उत्पादन होता है। उन्होंने बताया कि वन विभाग का उद्देश्य है कि आने वाले पर्यटक देवहिल नेचर रिसॉर्ट में रुकते हुए गांव की खेती को करीब से देखें और कृषि पर्यटन का अनुभव लें। इस तरह न केवल ग्रामीणों की आमदनी बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय संस्कृति और कृषि विरासत का भी प्रचार होगा।

देवहिल रिसॉर्ट में इन्हीं जैविक उत्पादों से बने खाद्य पदार्थों का उपयोग किया जाएगा, जिससे स्थानीय उत्पादन को बाजार मिलेगा और आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा। इस पहल में ग्राम के किसान रामसिंह, पानसिंह, फूलसिंह और रामायण बरिहा सहित अनेक किसानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है और जैविक बीजों की बुवाई शुरू कर दी है।

यह पहल पर्यावरण संरक्षण, आजीविका संवर्धन और परंपरागत खेती के पुनर्जीवन की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है जिसके लिए वन विभाग के एसीएफ (प्रशिक्षु) श्री गजेन्द्र वर्मा, परिक्षेत्र अधिकारी श्री संतोष कुमार पैकरा और बीएफओ श्री योगेश सोनवानी ग्रामीणों को लगातार प्रेरित कर रहे हैं।

  • Related Posts

    जनजातीय जड़ों से अंतर्राष्ट्रीय फलक तक: छत्तीसगढ़ की स्टार फुटबॉलर किरण पिस्दा के संघर्ष की कहानी

      किरण भारत के लिए खेल चुकी हैं और क्रोएशियन महिला लीग में डिनामो ज़ाग्रेब के लिए भी खेली हैं *किसी भी पोज़िशन पर खेलने की क्षमता उनकी सबसे बड़ी…

    Read more

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत