Ro no D15139/23

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आज होगा “यूनिटी मार्च“ का आयोजन

राम मंदिर अम्बिकापुर से प्रारंभ होकर शा.मा.शाला परसा में जनसभा के साथ यात्रा का होगा समापन
यात्रा के दौरान वृक्षारोपण, स्वच्छता और ग्राम संपर्क कार्यक्रम होंगे आयोजित
अम्बिकापुर । लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जिले में 13 नवंबर को जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय एकता मार्च पदयात्रा (“यूनिटी मार्च”) का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य एकता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और ग्राम विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। यह पदयात्रा कुल 11 किलोमीटर की होगी। यात्रा राम मंदिर अम्बिकापुर से प्रारंभ होकर मल्टीपरपज स्कूल एवं शासकीय विद्यालय असोला होते हुए परसा में संपन्न होगी। जिसमें जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, और आमजन शामिल होंगे। यह यात्रा प्रातः 09ः00 बजे राम मंदिर (पुराना बस स्टैण्ड) अम्बिकापुर के प्रांगण से प्रारंभ होगी। यात्रा प्रातः 10ः30 बजे मल्टीपरपज स्कूल अम्बिकापुर पहुंचेगी, जहां विद्यार्थियों की जनसभा आयोजित होगी। इसके पश्चात दोपहर 12ः40 बजे शंकरघाट पहुंचकर शिव मंदिर दर्शन एवं स्वच्छता कार्यक्रम किया जाएगा। दोपहर 01ः30 बजे शास.मा.शाला असोला में जनसभा, स्वच्छता एवं सांस्कृतिक आयोजन होंगे। सायं 04ः30 बजे परसा मोड़ धान कटाई, सायं 05ः10 बजे शिवमंदिर परसा में स्वच्छता कार्यक्रम एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके पश्चात शा.मा.शाला परसा में जनसभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ पदयात्रा समाप्त होगी।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन हेतु जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित विद्यालयों में योग दिवस को जनभागीदारी के साथ मनाने के दिए निर्देश

      अम्बिकापुर 18 जून 2026/  आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल एवं प्रभावी आयोजन के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा की अध्यक्षता में जिला शिक्षा कार्यालय…

    Read more

    लुण्ड्रा में आयोजित हुआ ‘‘विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’’ अभियान अंतर्गत पंजीकरण शिविर विभिन्न योजनाओं के 190 हितग्राहियों का हुआ पंजीयन, पात्र हितग्राहियों को वितरित किए गए लाभ

      अम्बिकापुर 18 जून 2026/  देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित ‘‘विश्वास के, विकास के, जनकल्याण…

    Read more

    NATIONAL

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग