Ro no D15139/23

भरत तिवारी के परिजनों से मिले यूपी और हरियाणा कांग्रेस की टीम, न्याय दिलाने का दिलाया भरोसा

Bharat Tiwari Encounter : (नरेन्द्र प्रसाद सिंह) भोजपुर जिले के बेलौटी गांव में शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और हरियाणा के बादली विधानसभा से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने कथित पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिया.

Bhojpur News : परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

अजय राय और कुलदीप वत्स ने भरत तिवारी के माता-पिता से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली. इस दौरान उनके साथ बक्सर के पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी, भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. श्रीधर तिवारी समेत पार्टी के कई नेता मौजूद रहे.

Bharat Tiwari Case: निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

मुलाकात के दौरान अजय राय ने कहा कि भरत तिवारी मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि किसी पुलिसकर्मी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ेगी.

वहीं हरियाणा के विधायक कुलदीप वत्स ने परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए कहा कि न्याय की लड़ाई में आने वाले खर्च को वहन करने के लिए वे तैयार हैं. उन्होंने मांग की कि जांच पूरी होने तक संबंधित पुलिसकर्मियों को जिले से बाहर किया जाए ताकि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो सके.

राहुल गांधी से मामले को उठाने की बात

कुलदीप वत्स ने कहा कि वह इस मामले की जानकारी कांग्रेस नेतृत्व तक पहुंचाएंगे. उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार दौरे पर आते हैं तो वे भी पीड़ित परिवार से मुलाकात करने का प्रयास करेंगे.

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता स्नेहाशीष वर्धन, युवा जिलाध्यक्ष डॉ. भानु प्रताप सिंह, राजेश तिवारी ‘टपु’, राकेश त्रिपाठी, अरुण ओझा, साकेत तिवारी, गोलू तिवारी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.

  • Related Posts

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    आकस्मिक निरीक्षण में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर

    बोर्ड परीक्षा परिणाम, बुनियादी अधिगम और विद्यालय संचालन की हुई समीक्षा, आवश्यक सुधार के दिए निर्देश   धमतरी, 24 जुलाई 2026/ जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा विद्यार्थियों…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें