यूपी BJP को मिलेगा नया अध्यक्ष? तैयारियां हुई पूरी, इस नाम की चर्चा सबसे तेज

यूपी बीजेपी को जल्द नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है. लखनऊ में तैयारियां पूरी हैं और एक नाम की चर्चा सबसे तेज है.

उत्तर प्रदेश बीजेपी को 11 महीने बाद नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने जा रहा है. केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा चल रही है. सोशल मीडिया पर चर्चा के अनुसार पंकज चौधरी आज नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं हालाकि बीजेपी हर बार अपने फैसलों से सबकों चौंकाते रहती है.

भव्य कार्यक्रम में होगी औपचारिक घोषणा

बीजेपी अपने प्रदेश अध्यक्ष का एलान भव्य कार्यक्रम के दौरान औपचारिक रूप से प्रदेश अध्यक्ष घोषित करेगी. इस मौके पर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री और यूपी संगठन चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल तथा बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े मौजूद रहेंगे. संगठन महासचिव बी.एल. संतोष ने चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया है. इसके लिए पूरे लखनऊ को सजाया गया है और सभी विधायकों व सांसदों को राजधानी में रहने को कहा गया है.

2027 की तैयारी में बीजेपी का बड़ा दांव

बीजेपी ने 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए इस बार ओबीसी चेहरे पर दांव लगा सकती है. कुर्मी समाज से आने वाले पंकज चौधरी सात बार के सांसद हैं और वर्तमान में महाराजगंज से लोकसभा सदस्य हैं. उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत गोरखपुर में पार्षद के रूप में की थी और आज पूर्वांचल के बड़े राजनीतिक चेहरों में शुमार हैं.

गैर-यादव ओबीसी वोटों को साधने की रणनीति

पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने को गैर-यादव ओबीसी वोटों को एकजुट करने की बीजेपी की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है. 2024 लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) दांव से बीजेपी को झटका लगा था। ऐसे में पार्टी ओबीसी वोट बैंक को मजबूत करने में जुटी है.

कुर्मी वोट बैंक पर खास नजर

उत्तर प्रदेश में यादवों के बाद कुर्मी दूसरी सबसे बड़ी ओबीसी जाति मानी जाती है. राज्य की करीब 30 से 40 विधानसभा सीटों पर कुर्मी वोटरों का असर माना जाता है. तराई, काशी, गोरखपुर, अवध और रुहेलखंड क्षेत्रों में इनकी निर्णायक भूमिका है.

  • Related Posts

    कौन हैं 20 साल की प्रिंसेस लियोनोर? 150 साल बाद स्पेन की पहली महारानी बनकर रचेंगी इतिहास

    प्रिंसेस लियोनोर स्पेन के राजा फेलिप छठे की बेटी हैं और सिंहासन की उत्तराधिकारी हैं. स्पेन को 150 सालों में पहली रानी मिल सकती है. लियोनोर की पढ़ाई, मिलिट्री ट्रेनिंग,…

    Read more

    8000 KM दूर ग्रीनलैंड पर चीन की नजर! ट्रंप ने चेताया- रूस और ड्रैगन रख सकते हैं कदम

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ग्रीनलैंड अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी है और चेतावनी दी कि अगर अमेरिका पीछे हटा तो रूस और चीन दखल दे…

    Read more

    NATIONAL

    कौन हैं 20 साल की प्रिंसेस लियोनोर? 150 साल बाद स्पेन की पहली महारानी बनकर रचेंगी इतिहास

    कौन हैं 20 साल की प्रिंसेस लियोनोर? 150 साल बाद स्पेन की पहली महारानी बनकर रचेंगी इतिहास

    8000 KM दूर ग्रीनलैंड पर चीन की नजर! ट्रंप ने चेताया- रूस और ड्रैगन रख सकते हैं कदम

    8000 KM दूर ग्रीनलैंड पर चीन की नजर! ट्रंप ने चेताया- रूस और ड्रैगन रख सकते हैं कदम

    बांग्लादेश में नहीं थम रहे अल्पसंख्यकों पर हमले, सिलहट में हिंदू शिक्षक के घर में लगाई आग

    बांग्लादेश में नहीं थम रहे अल्पसंख्यकों पर हमले, सिलहट में हिंदू शिक्षक के घर में लगाई आग

    ईरान संकट टला! चार अरब देशों के समझाने पर ट्रंप ने अमेरिकी हमला रोका, रिपोर्ट में खुलासा

    ईरान संकट टला! चार अरब देशों के समझाने पर ट्रंप ने अमेरिकी हमला रोका, रिपोर्ट में खुलासा

    आई-पैक रेड केस : ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं, पढ़ें सुप्रीम कोर्ट में ईडी और टीएमसी चीफ के वकीलों की दलीलें

    आई-पैक रेड केस : ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं, पढ़ें सुप्रीम कोर्ट में ईडी और टीएमसी चीफ के वकीलों की दलीलें

    मोहन भागवत ने ‘नोटा’ क्यों नहीं दबाने को कहा?

    मोहन भागवत ने ‘नोटा’ क्यों नहीं दबाने को कहा?