Ro no D15139/23

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 – 1 एवं 6 फरवरी को प्रशिक्षण कार्यक्रम

राजनांदगांव 30 जनवरी 2025। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत नगर पालिक निगम राजनांदगांव, नगर पालिक परिषद डोंगरगढ़ तथा नगर पंचायत डोंगरगांव, छुरिया एवं लालबहादुर नगर में सफलतापूर्वक निर्वाचन संपन्न कराने के लिए निर्वाचन कार्य में संलन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। नगर पालिक निगम राजनांदगांव अंतर्गत प्रथम चक्र में 1 फरवरी 2025 को सुबह 10 बजे से दल क्रमांक 1 से 71 तक के पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 1 का प्रशिक्षण पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगरगांव तथा दल क्रमांक 72 से 155 तक व रिजर्व का प्रशिक्षण पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगरगढ़ में रखा गया है। इसी तरह द्वितीय चक्र प्रशिक्षण में 6 फरवरी 2025 को सुबह 10 बजे से दल क्रमांक 1 से 90 तक के पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 1, 2, 3 का तथा दोपहर 2 बजे से दल क्रमांक 91 से 155 तक व रिजर्व का प्रशिक्षण पीएमश्री सर्वेश्वरदास स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव में रखा गया है। इसी तरह नगर पालिक परिषद डोंगरगढ़ अंतर्गत 1 फरवरी 2025 को प्रथम चक्र में पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 1 एवं 6 फरवरी 2025 को द्वितीय चक्र में पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 1, 2, 3 को सुबह 10 बजे से पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगरगढ़ में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
नगर पंचायत डोंगरगांव अंतर्गत प्रथम चक्र में 1 फरवरी 2025 को पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 1 एवं 6 फरवरी 2025 को द्वितीय चक्र में पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 1, 2, 3 को सुबह 10 बजे से पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगरगांव, नगर पंचायत छुरिया अंतर्गत 1 फरवरी 2025 को प्रथम चक्र में पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 1 एवं 6 फरवरी 2025 को द्वितीय चक्र में पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 1, 2, 3 को सुबह 10 बजे से पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छुरिया, नगर पंचायत लालबहादुर नगर अंतर्गत 1 फरवरी 2025 को प्रथम चक्र में पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 1 एवं 6 फरवरी 2025 को द्वितीय चक्र में पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 1, 2, 3 को सुबह 10 बजे से पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगरगढ़ में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है।

  • Related Posts

    दिग्विजय स्टेडियम को सर्वसुविधायुक्त खेल परिसर के रूप में विकसित करने की जरूरत – कलेक्टर

    कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक संपन्न   *- स्टेडियम समिति की बैठक में आय के नए स्रोत विकसित करने, खेल सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल