Ro no D15139/23

नगरीय निकाय आम निर्वाचन 15 फरवरी मतगणना दिवस को शुष्क दिवस घोषित

देशी /विदेशी मदिरा विक्रय रहेगी प्रतिबंधित

कोरबा 14 फरवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने नगरीय निकाय  निर्वाचन 2025 की मतगणना तिथि 15 फरवरी 2025 दिन शनिवार को संबंधित मतगणना क्षेत्रों में स्थित सभी देशी/विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टोरेंट-बार, होटल, बार, क्लब आदि को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। जिले में नगरीय निकाय अंतर्गत नगर पालिका निगम कोरबा, नगर पालिका परिषद दीपका, कटघोरा, बांकी मोंगरा, नगर पंचायत पाली व छुरीकला में हुए मतदान की गणना हेतु आईटी कॉलेज झगरहा , पंडित मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा एवं मंगल भवन पाली को मतगणना स्थल चयनित किया है। कलेक्टर श्री वसंत ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले में 15 फरवरी मतगणना दिवस को शुष्क दिवस घोषित करते हुए मतगणना क्षेत्र स्थित देशी विदेशी मदिरा दुकानों , रेस्टोरेंट बार होटल बार, क्लब आदि जैसे- एफ.एल.-1(घघ),एफ.एल.-1(घघ-कम्पोजिट), सी.एस.-2(घघ), सी.एस.-2(घघ-कम्पोजिट), सी.एस.2 (ग-अहाता), सी.एस.2 (ग-कम्पोजिट अहाता), एफ.एल. 1(ख-अहाता), एफ.एल.1(ख-कम्पोजिट अहाता), एफ.एल.2, 3, 3(क, ख, ग), 4, 4(क), 5, 5(क), 6 , 7, 8, 9, 9(क) एवं एफ.एल. 10 को मतगणना तिथि  को शुष्क दिवस घोषित किया है। जिसमें नगर निगम कोरबा, नगर पालिका परिषद दीपका , बांकीमोंगरा की मतगणना हेतु कोरबा नगर निगम क्षेत्र में स्थित मतगणना स्थल आईटी कॉलेज क्षेत्र के देशी/विदेशी/कम्पोजिट/प्रीमियम/एफएल-3,3 ए को सम्पूर्ण दिवस पूर्णतः बंद रखे जाने हेतु आदेशित किया है। देशी मदिरा दुकान अंतर्गत तुलसीनगर वार्ड, आईटीआई रामपुर, कोरबा, दादर, लालघाट, रूमगरा, मुड़ापार, सर्वमंगला, लाटा, गोपालपुर, गेवरा, भैरोताल शामिल हैं। इसी प्रकार विदेशी दुकान अंतर्गत टीपी नगर, निहारिका, कोरबा, प्रीमियम निहारिका, लालघाट, मुड़ापार, लाटा, गोपालपुर, गेवरा, , सर्वमंगला, तथा होटल बार अंतर्गत रिशु बार कोसाबाड़ी, सेंटरपॉइंट टीपी नगर, सत्कार बार कोरबा, ऋतुराज जमनीपाली, वन नाइट क्लब टीपी नगर सम्मिलित हैं। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद कटघोरा व नगर पंचायत छुरीकला हेतु मतगणना स्थल पंडित मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा अंतर्गत देशी विदेशी मदिरा दुकान कटघोरा एवं नगर पंचायत पाली हेतु मतगणना स्थल मंगल भवन पाली के अंतर्गत देशी विदेशी मदिरा दुकान व अहाता पाली को शुष्क दिवस घोषित किया गया है।

  • Related Posts

    907.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

      कोरबा 25 अगस्त 2026/कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 907.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में…

    Read more

    शासकीय योजनाओं के ऋण प्रकरणों में तेजी लाएं बैंकर्स – कलेक्टर कुणाल दुदावत

      बैंकों में लंबित ऋण प्रकरणों की कलेक्टर ने की समीक्षा, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना में ऋण स्वीकृति और वितरण में तेजी लाने किया निर्देशित जिला…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक