Ro no D15139/23

यूजर ने आरजे महवश पर लगाया पति चुराने का इल्जाम, एक्ट्रेस ने युजवेंद्र को लेकर ट्रोलर को दिया जवाब

इंटरटेनमेंट डेस्क । आरजे महवश अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड क्रिकेटर युजवेंद्र चलह को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में महवश ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने रिश्तों में होने वाले कई तरह के धोखे के बारे में बात की। इस पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस पर महवश ने ट्रोलर के कमेंट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया है और एक दिलचस्प बात लिखी है।
महवश ने ट्रोलर को जवाब दिया
महवश ने ट्रोलर को जवाब देते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा ‘इन लोगों ने ही तो देखा है मुझे चुराते हुए। कुछ भी बातें बनाते हैं, लोग। इनको सिर्फ व्यूज आने चाहिए।’ उन्होंने कमेंट में ट्रोलर को जवाब भी दिया और लिखा ‘मैंने नहीं चुराया, इसलिए मुझे नहीं पता। हां यह बताओ कि किसका पति चुराना बेईमानी है?’
महवश ने रिश्ते में धोखे पर बात की
इससे पहले महवश ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था। ‘रिश्ते में रह कर धोखा देना। ऐसे लोगों को छोड़ दो। जो धोखा देता है वह हर किसी को धोखा देगा। जिसने धोखा दिया उसको दोबारा माफ नहीं करना। वर्ना फिर परेशान रहोगे। मैंने तीन बार माफ किया। धोखा देने वालों पर तरस मत खाओ। वो बीमार हैं। सही इंसान के साथ जिंदगी बहुत छोटी लगती है। खराब इंसान के साथ जिंदगी बहुत लंबी लगती है।’
युजवेंद्र चहल और महवश के बारे में
आपको बता दें कि महवश और युजवेंद्र के रिश्ते की अफवाहें पिछले कई महीनों से सुर्खियों में हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक इस बारे में खुलकर बात नहीं की है। उन्हें कई बार साथ देखा गया है। हाल ही में महवश ने युजवेंद्र को जन्मदिन की बधाई भी दी थी। इससे लोगों को लगता है कि वह रिश्ते में हैं।

  • Related Posts

    सूर्यकुमार की कप्तानी में मिली हार, संजय मांजरेकर ने बताई भारत की 3 गलतियां

    IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सुपर 8 मुकाबले में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के हाथो 76 रन के विशाल अंतर से हार मिली…

    Read more

    लव स्टोरी पर लगी मुहर, विजय-रश्मिका ने खुद कंफर्म की शादी की खबर

    Rashmika Mandanna Wedding: साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने आखिरकार अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है. दोनों सितारों ने आधिकारिक तौर पर अपनी शादी…

    Read more

    NATIONAL

    US बोला: चीन के पास 2030 तक होंगे 1000 परमाणु हथियार, बीजिंग को इस संधि में लाना चाहते हैं ट्रंप

    US बोला: चीन के पास 2030 तक होंगे 1000 परमाणु हथियार, बीजिंग को इस संधि में लाना चाहते हैं ट्रंप

    इमरान खान की दाईं आंख बचाने की कोशिश, इंजेक्शन का दूसरा डोज लगा; 85% रोशनी जा चुकी

    इमरान खान की दाईं आंख बचाने की कोशिश, इंजेक्शन का दूसरा डोज लगा; 85% रोशनी जा चुकी

    सीमा सुरक्षा, तस्करी और बीएसएफ पर TMC का बड़ा हमला, अमित शाह से पूछे तीखे सवाल

    सीमा सुरक्षा, तस्करी और बीएसएफ पर TMC का बड़ा हमला, अमित शाह से पूछे तीखे सवाल

    तेज बारिश, जोरदार धमाका और फिर जंगल में लग गई आग, चतरा विमान हादसे का खौफनाक मंजर

    तेज बारिश, जोरदार धमाका और फिर जंगल में लग गई आग, चतरा विमान हादसे का खौफनाक मंजर

    लखमा,नेताम-शराब चीज ही ऐसी है न छोड़ी जाए,अश्लील डांस कला है, मोदीजी, एक को मजा को सजा ? क्या इसी दिन के लिये टीना मुनीम ने अनिल अंबानी से शादी की थी ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    लखमा,नेताम-शराब चीज ही ऐसी है न छोड़ी जाए,अश्लील डांस कला है, मोदीजी, एक को मजा को सजा ? क्या इसी दिन के लिये टीना मुनीम ने अनिल अंबानी से शादी की थी ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    NHAI टोल प्लाजा होंगे पूरी तरह कैशलेस, 1 अप्रैल 2026 से लागू हो सकता है बदलाव

    NHAI टोल प्लाजा होंगे पूरी तरह कैशलेस, 1 अप्रैल 2026 से लागू हो सकता है बदलाव