Ro no D15139/23

सोलर हाई मास्ट से रोशन हुए वनांचल के गांव, रात में बढ़ी सुरक्षा और सुविधा

*नियद नेल्ला नार ग्रामों में उजाले से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिल रही बड़ी राहत*

 

रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार की नियद नेल्ला नार (आपका अच्छा गांव) योजना के तहत बस्तर संभाग के अंदरूनी और वनांचल गांवों के चौक-चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर क्रेडा द्वारा सौर ऊर्जा से चलने वाली सोलर हाई मास्ट लाइटें लगाई जा रही हैं, जिससे रात के समय ये क्षेत्र रोशन हो रहे हैं।

 

*गांवों में रात के समय उजाला बढ़ा*

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व और संवेदनशील पहल तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में सुकमा जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। इसी क्रम में नियद नेल्ला नार ग्रामों के चौक-चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सोलर हाई मास्ट लाइटें लगाई जा रही हैं। इससे गांवों में रात के समय उजाला बढ़ा है और लोगों की सुरक्षा तथा सुविधा में बड़ा सुधार हुआ है।

 

*सोलर हाई मास्ट लगने से चौक, बाजार और आसपास के क्षेत्र रोशन रहने लगे*

 

पहले इन गांवों में पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण ग्रामीणों को रात में आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। खासकर बरसात के दिनों में सांप, बिच्छू जैसे विषैले जीवों का खतरा बना रहता था। अब सोलर हाई मास्ट लगने से चौक, बाजार और आसपास के क्षेत्र रोशन रहने लगे हैं, जिससे ग्रामीण अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ग्राम तोड़का में लगाए जा रहे सोलर हाई मास्ट में 9 मीटर ऊंचा पोल, 1200 वॉट क्षमता के सोलर मॉड्यूल और 30 वॉट की 6 एलईडी लाइटें लगाई जा रही हैं। इनसे तेज और साफ सफेद रोशनी मिलती है, जिससे पूरे क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश रहता है।

 

*बिजली बिल का अतिरिक्त बोझ भी नहीं पड़ता*

 

यह व्यवस्था डस्क-टू-डॉन तकनीक पर आधारित है। सूर्यास्त होते ही लाइटें अपने आप जल जाती हैं और सूर्योदय के बाद स्वतः बंद हो जाती हैं। इसके लिए सामान्य बिजली की आवश्यकता नहीं होती, जिससे बिजली की बचत होती है और ग्राम पंचायत या स्थानीय निकायों पर बिजली बिल का अतिरिक्त बोझ भी नहीं पड़ता।

 

*सोलर हाई मास्ट ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा, सुविधा और ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा*

 

सोलर हाई मास्ट की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा, सुविधा और ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा दे रही है। दूरस्थ वनांचल के गांवों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण और सफल प्रयास साबित हो रहा है। अब नियद नेल्ला नार ग्रामों की रातें अंधेरे में नहीं, बल्कि सोलर हाई मास्ट की रोशनी में सुरक्षित और सुगम हो रही हैं।

  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ने स्पीकर हाऊस में किया ध्वजारोहण

        राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव स्थित स्पीकर हाऊस में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं…

    Read more

    जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

      विधानसभा अध्यक्ष ने जिला स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस का पर्व जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!