Ro no D15139/23

वंदना सिंह बनीं ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर

*सौर ऊर्जा से घटा बिजली बिल, बढ़ी बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बढ़ाया कदम*

रायपुर, 31 अक्टूबर 2025/ प्रधानमंत्री “सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना” के माध्यम से देश में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई क्रांति शुरू हो चुकी है। अब आम नागरिक भी सौर ऊर्जा का उपयोग कर न केवल अपनी बिजली की जरूरतें पूरी कर रहे हैं, बल्कि स्वयं ऊर्जा उत्पादक बनते जा रहे हैं। अम्बिकापुर की श्रीमती वंदना सिंह इस परिवर्तन की सशक्त मिसाल हैं, जिन्होंने सौर ऊर्जा अपनाकर आत्मनिर्भर ऊर्जादाता बनने की दिशा में सराहनीय पहल की है।

*एक लाख 8 हजार की सब्सिडी प्राप्त*

श्रीमती वंदना सिंह ने अपने घर की छत पर 5 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप पैनल स्थापित कराया है। इससे अब वे अपनी बिजली जरूरत स्वयं पूरी कर रही हैं और अतिरिक्त ऊर्जा विद्युत विभाग को बेचकर अतिरिक्त आय अर्जित करने लगी हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के तहत उन्हें केंद्र सरकार से 78 हजार और राज्य सरकार से 30 हजार की कुल एक लाख 8 हजार की सब्सिडी प्राप्त होगी। इस वित्तीय सहायता से सोलर पैनल लगाने की लागत में उल्लेखनीय कमी आई है, जिससे यह योजना अब सामान्य परिवारों के लिए भी किफायती और सुलभ हो गई है।

*प्रदूषण रहित नवीकरणीय ऊर्जा का स्रोत*

पहले उनके घर में बिजली की खपत अधिक होने के कारण हर महीने भारी बिल आता था, परंतु अब सौर ऊर्जा से बिजली उत्पन्न होने से खर्च में भारी कमी आई है। वे कहती हैं कि अब हमें गर्व है कि हम अपने घर की जरूरत की बिजली स्वयं बना रहे हैं। इससे हमारी बचत बढ़ी है और पर्यावरण भी स्वच्छ बना है। यह प्रदूषण रहित और पूरी तरह नवीकरणीय ऊर्जा का स्रोत है। उन्होंने आगे बताया कि इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि जो अतिरिक्त बिजली उत्पादन होता है, उसे विद्युत विभाग को बेचने पर भुगतान भी मिलता है। इस प्रकार आम नागरिक उपभोक्ता के साथ-साथ ऊर्जादाता बनकर आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर हो रहे हैं।

*देश सच में ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा*

वंदना सिंह ने नागरिकों से अपील की कि सभी लोग अपने घरों में सोलर पैनल लगवाएं, शासन की सब्सिडी का लाभ लें और सूर्य की रोशनी से अपने जीवन को रोशन करें। उन्होंने कहा कि
जब हर घर अपनी बिजली खुद बनाएगा, तब हमारा देश सच में ऊर्जा आत्मनिर्भर बनेगा।

*सरगुजा जिले में सौर ऊर्जा क्रांति की प्रगति*

सरगुजा जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के तहत 2,000 सौर संयंत्र स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक 1,024 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो लक्ष्य का लगभग 51 प्रतिशत है। इनमें से 286 प्रकरण बैंकों को स्वीकृति के लिए भेजे गए हैं, जबकि 162 घरों में सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। तेजी से बढ़ते इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि जिले में यह योजना ऊर्जा आत्मनिर्भरता और हरित विकास की दिशा में निरंतर प्रगति कर रही है।

  • Related Posts

    जेनेटिक बीमारियों की उन्नत जांच और रोकथाम पर जिला स्तरीय संगोष्ठी अटल आरोग्य लैब में 134 प्रकार की एडवांस जांच की सुविधा, 70 से अधिक शासकीय चिकित्सकों ने लिया हिस्सा

      अम्बिकापुर 14 अगस्त 2026/  अटल आरोग्य लैब एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय, अम्बिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में 8 अगस्त 2026 को मेडिकल लेक्चर हॉल में जिला स्तरीय संगोष्ठी का…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

    कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 14 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कोरबा…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!