Ro no D15139/23

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर समर्थ दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में विविध कार्यक्रम आयोजित

दिव्यांगजन को मुख्यधारा से जोड़कर समानता स्थापित करने का संदेश
पात्र दिव्यांगजन को सहायक उपकरणों का वितरण

कलेक्टर   संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के उपलक्ष्य में एजुकेशन सिटी स्थित समर्थ दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में दिव्यांगजन ने उत्साहपूर्वक विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया।
डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी, समाज कल्याण विभाग श्री नारायण प्रसाद गवेल ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 1992 में समानता, समान अवसर, स्वावलंबन एवं सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 3 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस घोषित किया गया था। इसी क्रम में बीजापुर जिले में भी दिव्यांगजन को प्रोत्साहित करने हेतु विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विविध प्रतियोगिताएँ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम- समर्थ केंद्र में आयोजित प्रतियोगिताओं में गोला फेंक, नींबू, चम्मच दौड़, 50 मीटर दौड़, तेज चाल, चित्रकला, समूह नृत्य जैसी गतिविधियाँ शामिल रहीं। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही पात्र दिव्यांगजन को सहायक उपकरण जैसे ट्राइसिकल, बैसाखी, वाकिंग स्टिक, वाकर एवं अन्य सहायक सामग्री वितरित की गई।

जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति और प्रेरणा- इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य   शंकरैया माड़वी, जनपद अध्यक्ष श्री सोनू पोटाम, जनपद उपाध्यक्ष श्री दिनेश पुजारी, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री भुवन सिंह चौहान, विभिन्न जनपद सदस्यों, सरपंचों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई।
सभी अतिथियों ने दिव्यांगजन को समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सम्मानपूर्वक एवं समानता के साथ आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।

  • Related Posts

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ, देशभर के एक करोड़ से अधिक युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प*   रायपुर, 2 अगस्त 2026। भारत सरकार के…

    Read more

    नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    *डोंगरिया में हजारों युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प, विधायक श्री प्रणव कुमार मरपची ने किया राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान* रायपुर, 2 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन