Ro no D15139/23

जिले के 24 आदिम जाति सेवा सहकारी समिति में किसानों के लिए विभिन्न कार्यक्रम किया गया आयोजन

किसानों को दी गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी
 जशपुरनगर 1 मार्च 25/ अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के लिए जारी कैलेण्डर अनुसार सभी सहकारी समितियों में हुआ कार्यक्रमों के आयोजन की शुरूआत, वर्ष भर होंगे समितियों व पंचायतों में गतिविधियों का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 अंतर्गत कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा जिला सहकारी विकास समिति (DCDC) जिला जशपुर के बैठक में केन्द्र सरकार की सहकार से समृद्धि परिकल्पना के तहत वार्षिक कैलेण्डर जारी कर प्रतिमाह समितियों तथा ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम / गतिविधियां के आयोजन का निर्देश दिया गया था जिसके तहत 28 फरवरी 25 को जिले की सभी 24 आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों में पैक्स के मॉडल बायलाज का वाचन एवं पैक्स पुनर्गठन पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित कर किसानों के समक्ष मॉडल बायलाज का वाचन किया गया तथा जिले में छ.ग. शासन की पुनर्गठन योजना के तहत् नवीन प्रस्तावित 20 समितियों के पुनर्गठन की जानकारी दी गयी।
उक्त कार्यक्रम में समितियों में किसानों को सदस्य बनाने हेतु निर्धारित प्रक्रिया से अवगत कराते हुए समितियों द्वारा किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं जैसे शून्य प्रतिशत ब्याज पर केसीसी ऋण वितरण, गौ पालन, मत्स्य पालन, बकरी पालन हेतु ऋण वितरण, उद्यानिकी हेतु ऋण वितरण, की सुविधा, फसल बीमा कराने की सुविधा, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सुविधा, गैस रिफिलिंग की सुविधा, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से दी जाने वाली विविध सुविधाएं (मोबाईल रिचार्ज, डीटीएच रिचार्ज, बिजली बिल भुगतान, आधार कार्ड, पैन कार्ड बनाना, ऑनलाईन पैसा ट्रांसफर करना, खाता खोलने संबंधी ऑनलाइन कार्य, बस व ट्रेन के ऑनलाइन टिकट बुकिंग करना, बी-1, खसरा नक्शा निकालना आदि समस्त ऑनलाईन कार्य) समितियों में ही उपलब्ध कराने, माइक्रो ए.टी.एम. द्वारा 10000 रू. तक नगद आहरण की सुविधा, रासायनिक खाद एवं बीज वितरण की सुविधा, जन औषधि केन्द्रों का निर्माण कर कम कीमतों में आवश्यक दवाईयां उपलब्ध कराना, अरहर, मूंग, उड़द, सोयाबीन एवं मूंगफली का समर्थन मूल्य में खरीदी की सुविधा, समितियों के कम्प्युटरीकरण द्वारा किसानों के उक्त कार्यों में सुगमता एवं पारदर्शिता लाना आदि के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया। इसके साथ-साथ जिले की बड़ी समितियों को चिन्हांकित कर उनके उपार्जन केन्द्रों को नवीन समितियों के रूप में पुनर्गठित करने की प्रस्तावित पुनर्गठन योजना की भी जानकारी समिति क्षेत्र के किसानों को दी गयी।
उक्त कार्यक्रम हेतु जिले के किसान , सहकारिता विभाग एवं अपेक्स बैंक के अधिकारी और कर्मचारी गण उपस्थित थे।
  • Related Posts

    प्रभारी सचिव  अंकित आनंद ने चापाटोली मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण हाइटेक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रैमुनी बाई को मोबाइल में ऑनलाइन अंग्रेजी में एंट्री करते देख खुश हुए प्रभारी सचिव

      जशपुरनगर 09 जून 2026/ जिले के प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद ने सोमवार को दुलदुला विकास खंड के ग्राम चापाटोली के मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और बच्चों के…

    Read more

    सर्वोच्च न्यायालय का समाधान समारोह 2026 आपसी सहमति से होगा लंबित मामलों का त्वरित निराकरण विशेष लोक अदालत में शामिल करने के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन पारिवारिक, चेक बाउंस, भू-अधिग्रहण सहित विभिन्न मामलों को मिलेगा समाधान का अवसर

     जशपुरनगर 09 जून 2026/ न्याय को सरल, सुलभ एवं सहभागी बनाने की दिशा में भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा “समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026” का आयोजन किया जा रहा है।…

    Read more

    NATIONAL

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता देर रात गिरफ्तार, जबरन वसूली और जान मारने की धमकी देने का आरोप

    तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता देर रात गिरफ्तार, जबरन वसूली और जान मारने की धमकी देने का आरोप

    हत्या के प्रयास के आरोपी खान सर को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    हत्या के प्रयास के आरोपी खान सर को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित