Ro no D15139/23

राष्ट्रीय गणित दिवस 2025 पर शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंबिकापुर में गणित विभाग द्वारा राष्ट्रीय गणित दिवस 2025 का आयोजन 17 दिसंबर से 22 दिसंबर 2025 तक किया गया। यह कार्यक्रम CGCOST, NCSTC तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के सहयोग से आयोजित हुआ। कार्यक्रमों का आयोजन महाविद्यालय के सभागार में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ 17 दिसंबर को उद्घाटन सत्र एवं परिचयात्मक व्याख्यान के साथ हुआ। इस दौरान छात्राओं को गणित के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया गया तथा इस “शून्य से अनंत तकः भारतीय गणित की विरासत”विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया।
19 दिसंबर को विशेषज्ञों द्वारा “दैनिक भारतीय जीवन में गणित” विषय पर सारगर्भित व्याख्यान दिया। इसी दिन भारतीय गणितज्ञों एवं उनके योगदान पर आधारित ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जीवन पर आधारित चलचित्र का प्रदर्शन भी किया गया।
20 दिसंबर को छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु भाषण प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता का विषय “रामानुजन का योगदान एवं भारतीय सभ्यता में गणित” रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। वहीं “रंगोली सममिति” विषय पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में गणित और कला का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
कार्यक्रम के अंतिम दिन 22 दिसंबर को “मंदिर स्थापत्य में ज्यामिति” विषय पर मॉडल एवं पोस्टर प्रदर्शनी आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने भारतीय वास्तुकला में निहित गणितीय सिद्धांतों को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया। इसके पश्चात “प्राचीन भारतीय ग्रंथों में गणितः शुल्ब सूत्र से खगोल विज्ञान तक” तथा  “शून्य से अनंत तकः भारतीय गणित की विरासत”विषय पर व्याख्यान दिए गए। कार्यक्रम का समापन प्रमाण पत्र वितरण के साथ हुआ। राष्ट्रीय गणित दिवस 2025 का यह आयोजन भारतीय गणितीय विरासत को समझने एवं गणित के प्रति रुचि विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

  • Related Posts

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

      – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण *- पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण* *- ग्राम पंचायत स्तर पर…

    Read more

    केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने जिले में जल संरक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन

      – केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने जिले में जल संरक्षण, भूमिगत जल स्तर सुधार और सतत जल प्रबंधन हेतु किए जा रहे अभिनव कार्यों की सराहना की राजनांदगांव 29…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….