Ro no D15139/23

वाटरशेड महोत्सव में जल संरक्षण का संकल्प-टेरम में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पीएमकेएसवाई/डब्ल्यूडीसी 2.0 अंतर्गत विकासखंड घरघोड़ा के माइक्रो वाटरशेड कमेटी टेरम में वाटरशेड महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमेें जल संरक्षण और पर्यावरण सुधार से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिनमें प्रभात फेरी, श्रमदान, तालाब सफाई, पौधरोपण, एनआरएम घटक अंतर्गत निर्मित कुआं (ओपन वेल) एवं तालाब गहरीकरण कार्य का लोकार्पण प्रमुख रहे। साथ ही पानी की पाठशाला, महिला स्व-सहायता समूह बैठक तथा कृषक संगोष्ठी भी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती बरत कुमारी चौहान एवं ग्राम पंचायत टेरम के सरपंच तथा माइक्रो वाटरशेड कमेटी के अध्यक्ष श्री प्रदीप राठिया द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम मे डब्ल्यू.डी.टी. के श्री किशोर कुमार नायक ने जल संरक्षण पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि पानी बचाने के लिए जन आंदोलन नहीं, जल आंदोलन की आवश्यकता है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े। भूतपूर्व जलग्रहण क्षेत्र अध्यक्ष श्री गजानन ठाकुर ने जल-जंगल-जमीन बचाने के महत्व पर विस्तृत उद्बोधन दिया। ग्राम पंचायत टेरम के सरपंच एवं कमेटी अध्यक्ष श्री प्रदीप राठिया ने क्षेत्र में जल संबंधी समस्याओं, भूमिगत जलस्तर में गिरावट और गर्मियों में पेयजल संकट पर चर्चा की। उन्होंने किसानों को फसल चक्र परिवर्तन अपनाने तथा ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर दलहनी फसलों की खेती हेतु प्रेरित किया। डब्ल्यू.डी.टी. के श्री ललित कुमार दीवान ने एनआरएम घटक के अंतर्गत निर्मित संरचनाओं, चेक डैम के रख-रखाव और जल उपयोग के वैज्ञानिक तरीकों पर कृषकों को विस्तृत मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी श्री सुरेंद्र सिंह पटेल, परियोजना नोडल श्री जे.आर. कोलियारा, डब्ल्यू.डी.टी. टीम के सदस्य श्री किशोर कुमार नायक, श्री ललित दीवान, श्री लोकेश वर्मा, श्री निलेश देशमुख, समस्त 12 माइक्रो वाटरशेड कमेटियों के सचिव, महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्याएं, उपयोगकर्ता दल और बड़ी संख्या में कृषक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भारत्तोलन पुरुष 88 किग्रा वर्ग में अरुणाचल के रुबा ताडु बने चैंपियन

        देवराकोंडा प्रेम सागर और सोरम हिटलर टाग्रू ने दिखाया दमखम, रायपुर में शानदार प्रतिस्पर्धा का रहा रोमांच रायपुर, 28 मार्च 2026/खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत पंडित…

    Read more

    आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम एक-एक मेडल के साथ बना रहे हैं अपनी पहचान

      खेलो इंडिया एथलीट बाबूलाल हेम्ब्रम झारखंड के केरिबांदा गांव से आते हैं *2024 में 49 किग्रा वर्ग में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का स्वर्ण पदक जीत चुके हैं, साथ…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….