
*गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों के बलिदान को किया गया नमन*
अंतागढ़ (IMNB NEWS AGENCY)
भाजपा मंडल अंतागढ़ द्वारा पीएम श्री शासकीय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय में शुक्रवार को वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग एवं भाजपा जनप्रतिनिधि नगरवासी शामिल हुए।इस आयोजन में सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादो वीर साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की अद्वितीय शहादत को श्रद्धांजली अर्पित की गई।कार्यक्रम की शुरुवात साहबजादों के चित्र पर पुष्प अर्पित करने से हुई वही भोजराज नाग ने कहा कि उन्होंने बहुत कम आयु में धर्म,सत्य और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया साहिबजादो का बलिदान केवल सिख समाज ही नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष की अमूल्य धरोहर हैं भाजपा मंडल के सभी सदस्यों ने मोमबत्ती जलाकर साहिबजादो की शहादत को सलाम किया और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली भी अर्पित की । इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल अंतागढ़ के सभी पदाधिकारी वरिष्ठ कनिष्ठ स्कूल के प्राचार्य शिक्षक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।








