Ro no D15139/23

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के विवरण का आधार कार्ड के अभिलेखों के अनुसार सत्यापन और आवश्यक संशोधन

राजनांदगांव 16 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के कल्याण एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने आधार आधारित ई-केवाईसी के प्रक्रिया प्रारंभ करने से पूर्व सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के विवरण का आधार कार्ड के अभिलेखों के अनुसार सत्यापन और आवश्यक संशोधन किया जाएगा। सत्यापन और संशोधन की प्रक्रिया 30 जून 2026 तक कॉमन सर्विस सेन्टर (सीएससी) के माध्यम से पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी पंजीकृत श्रमिकों को अपने मूल आधार कार्ड के साथ नजदीकी कॉमन सेन्टर (सीएससी) में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा। सीएससी में श्रमिक की पहचान का बॉयोमेट्रिक एवं दस्तावेज का सत्यापन किया जाएगा तथा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आधार कार्ड में उपलब्ध एवं सत्यापित जानकारी के आधार पर पोर्टल में श्रमिकों के श्रमिक का नाम (हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में), जन्मतिथि, लिंग, सक्रिय मोबाईल नम्बर को अपडेट किया जाएगा। संशोधन आवेदन के साथ श्रमिकों के आधार की स्पष्ट एवं पठनीय प्रति संलग्न करना अनिवार्य है। श्रमिक का विधिवत हस्ताक्षर व अगूंठा लगा हुआ सहमति-पत्र, ई-साईन और मोबाईल ओटीपी प्रमाणीकरण अनिवार्य होगा। वास्तविक लाभार्थी की पहचान सुनिश्चित करने और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रक्रिया के दौरान श्रमिक की लाईफ फोटो भी सिस्टम द्वारा कैप्चर की जाएगी। आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट होने पर सिस्टम द्वारा एक विशिष्ट आवेदन क्रमांक जनरेट होगा। जिससे श्रमिक अपने आवेदन की स्थिति को आसानी से ट्रेक कर सकेंगे। इस संबंध में अन्य जानकारी मुख्य कार्यालय कार्यालय श्रम पदाधिकारी राजनांदगांव तथा संबंधित जनपद पंचायतों में संचालित श्रम संसाधन केन्द्र, नजदीकी च्वाईस सेन्टर या लोक सेवा केन्द्र से प्राप्त की जा सकती है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी बच्चों के पोषण का सहारा

    – दो बच्चों के जन्म पर उमेश्वरी जांगड़े को मिली 51 हजार रूपए की आर्थिक सहायता*   *- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार*   राजनांदगांव 27…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त से भुनेश्वरी रजक के परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी

    राजनांदगांव 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन अवसर के पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की सौगात दी। योजना के…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक