Ro no D15139/23

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने नवनिर्मित स्वर्गीय जुगल किशोर जी सारडा स्मृति उदयाचल मल्टीस्पेशियलिटी आई केयर एण्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट राजनांदगांव का किया शुभारंभ

*- उपराष्ट्रपति ने उदयाचल मल्टीस्पेशियलिटी आई केयर इंस्टीट्यूट का किया अवलोकन*

*- उपराष्ट्रपति ने मरीजों को सहायक उपकरण वितरण कर बेहतर स्वास्थ्य के लिए दी शुभकामनाएं*

राजनांदगांव 05 नवम्बर 2025। भारत के उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने आज नवनिर्मित स्वर्गीय जुगल किशोर जी सारडा स्मृति उदयाचल मल्टीस्पेशियलिटी आई केयर एण्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट राजनांदगांव का शुभारंभ किया। इस दौरान राज्यपाल श्री रामेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित थे। उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने उदयाचल मल्टीस्पेशयलिटी आई केयर इंस्टीट्यूट का अवलोकन किया। उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने मरीजों को सहायक उपकरण वितरण कर बेहतर स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महापौर श्री मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह, संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, आईजी श्री अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा, पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना, उदयाचल संस्था के पदाधिकारी श्री अशोक मोदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं उदयाचल के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि उदयाचल संस्था द्वारा उदयाचल चिकित्सालय में धर्मार्थ दर पर नेत्र विभाग में 300, फिजियोथेरेपी में 60 से 80, दंत विभाग में 30, स्क्रीन एवं होम्योपैथी विभाग सहित प्रतिदिन लगभग 400 ओपीडी होती है। संस्था द्वारा 3000 कुपोषित बच्चे एवं 2400 गर्भवती महिलाओं को छुईखदान, गंडई, सिंघोला में अतिरिक्त पोषण आहार देकर सुपोषित किया गया। कोविड-19 संक्रमण के समय कोविड आईसोलेशन सेंटर और वेक्सिनेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। एक युद्ध टीबी के विरूद्ध मिशन में लगभग 1000 टीबी साधकों को अतिरिक्त आहार देकर सुपोषित किया गया। संस्था द्वारा जरूरतमंद मरीजों का नि:शुल्क आपरेशन किया जाता है, जिसमें मरीज और सहयोगी के रूकने, भोजन, दवाई, चश्मा तथा डिस्चार्ज के समय एक चादर, थाली, ग्लास भेंट किया जाता है। संस्था में 9 लाख 17 हजार 62 से अधिक मरीजों का नेत्र जांच की गई है। इसी तरह 90 हजार 132 मरीजों का आपरेशन किया गया है। फिजियोथैरिपी के 2 लाख 12 हजार 599, डेंटल के 23 हजार 441 तथा होम्योपैथिक के 39 हजार 242 मरीजों का ईलाज किया गया है। इसके साथ ही समय-समय पर नेत्र शिविर लगाकर मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जाता है।

  • Related Posts

    खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर की गई कार्रवाई

    राजनांदगांव 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की…

    Read more

    अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 10 अप्रैल तक आमंत्रित

    राजनांदगांव 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारतीय थल सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीयन प्रक्रिया की अंतिम तिथि में वृद्धि करते हुए 10 अप्रैल 2026 कर…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत