Ro no D15139/23

पीएम मोदी का जॉर्डन में हुआ भव्य स्वागत, वीडियो आया सामने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण के तहत अम्मान पहुंचे. जॉर्डन पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ. जिसका वीडियो उन्होंने एक्स पर शेयर किया. जिसमें उन्होंने लिखा- जॉर्डन की उनकी यात्रा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देगी.

जॉर्डन के प्रधानमंत्री जाफर हसन ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी की गर्मजोशी से अगवानी की और फिर उनका रस्मी स्वागत किया गया. मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, अम्मान पहुंच गया हूं. हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए जॉर्डन के हाशमी साम्राज्य के प्रधानमंत्री जाफर हसन का शुक्रगुजार हूं. मुझे विश्वास है कि यह यात्रा हमारे देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देगी.

पीएम मोदी ने जॉर्डन में हुए भव्य स्वागत का एक वीडियो जारी किया

जॉर्डन में जिस तरह से स्वागत किया गया उसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो शेयर किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा- अम्मान में मिले खास स्वागत की कुछ झलकियां. भारत और जॉर्डन दुनिया की भलाई के लिए मिलकर काम करते रहेंगे.

मोदी 37 वर्षों के अंतराल के बाद जॉर्डन की यात्रा करने वाले पहले पीएम

पीएम मोदी की जॉर्डन की यह पूर्ण द्विपक्षीय यात्रा 37 वर्षों के अंतराल के बाद हो रही है और ऐसे वक्त हो रही है, जब दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष हो रहे हैं. मोदी के तीन देशों के चार दिवसीय दौरे का पहला पड़ाव जॉर्डन है. इसके बाद वह इथियोपिया और ओमान भी जाएंगे.

जॉर्डन के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी की यात्रा पर लिखा बड़ा संदेश

जॉर्डन के प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, आज जॉर्डन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक सम्मानित अतिथि के रूप में स्वागत करना हमारे लिए सम्मान की बात है. यह यात्रा हमारे 75 वर्षों के घनिष्ठ और स्थायी संबंधों को दर्शाती है. उन्होंने कहा, हम दोनों देशों के बीच विशेष रूप से आर्थिक, निवेश और तकनीकी क्षेत्रों में सहयोग के नए आयाम तलाशने के इच्छुक हैं.

  • Related Posts

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    Holika Dahan 2026: पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य डॉ. मुक्ति कुमार झा एवं “गोपिकृष्ण मिथिला पंचांग” के प्रधान सम्पादक ने चंद्र ग्रहण और भद्रा काल के संयोग के बीच होलिका दहन का विशेष…

    Read more

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    Israel Iran War : पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से टेलीफोन पर बातचीत की. उनसे वर्तमान क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा की.…

    Read more

    NATIONAL

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    अजमेर में बोले पीएम मोदी- मुस्लिम लीग के रास्ते पर चल रही है कांग्रेस

    अजमेर में बोले पीएम मोदी- मुस्लिम लीग के रास्ते पर चल रही है कांग्रेस

    लॉन्च प्राइस से पूरे 20,000 रुपये कम में मिल रहा Motorola Razr 60 Ultra, जानें पूरी ऑफर डिटेल

    लॉन्च प्राइस से पूरे 20,000 रुपये कम में मिल रहा Motorola Razr 60 Ultra, जानें पूरी ऑफर डिटेल

    Israel Iran War: इजरायल ने ईरान पर किया हमला, तेहरान में धमाके, यहूदी देश में इमरजेंसी- देश भर में बजे सायरन

    Israel Iran War: इजरायल ने ईरान पर किया हमला, तेहरान में धमाके, यहूदी देश में इमरजेंसी- देश भर में बजे सायरन