Ro no D15139/23

Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

Video : फ्रांस की राजधानी पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की विकास यात्रा इस समय एक अहम मोड़ पर है और देश की आकांक्षाएं नई ऊंचाइयों को छू रही हैं. पेरिस के मशहूर सभागार ‘साल प्लेएल’ में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पहले देशों के रिश्ते सिर्फ व्यापार पर आधारित होते थे, लेकिन आज के दौर में व्यापार के साथ-साथ भरोसा भी उतना ही जरूरी हो गया है. मोदी ने कहा कि भारत दुनिया में एक विश्वसनीय और मजबूत साझेदार के रूप में अपनी पहचान बना रहा है.

अपने भाषण का वीडियो पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया. 4 मिनट 38 सेकंड के वीडियो में उन्होंने सरकार के काम को लोगों के समक्ष रखा. मोदी ने कहा कि जो कभी सपना था वो आज सच्चाई है. जो पहले नामुमकिन लगता था वो आज मुमकिन हुआ. लोगों से उन्होंने सवाल किया कि यह किसकी वजह से संभव हुआ है? इस सवाल के जवाब में लोग नरेंद्र मोदी के नाम के नारे लगाने लगे. फिर क्या था पीएम ने कहा कि यह मोदी के कारण नहीं हुआ. वो ताकत है भारत का लोकतंत्र…इस लोकतंत्र में सबका साथ है और सबका विकास है.

वीडियो शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि जो कभी सपना था, वह आज सच्चाई है. यही नए भारत की पहचान है! आप भी देखें ये वीडियो.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आने वाले 50-100 वर्षों बाद जब इस दौर को देखा जाएगा, तो इसे भारत की बड़ी आकांक्षाओं और महत्वाकांक्षी सोच के दौर के रूप में याद किया जाएगा. उन्होंने कहा कि आज का भारत भविष्य के लिए जरूरी व्यवस्थाएं और सुविधाएं तैयार कर रहा है तथा उन सभी क्षेत्रों में निवेश कर रहा है जो आने वाले दशकों की दिशा तय करेंगे. इससे पहले कार्यक्रम में मोदी का जोरदार स्वागत ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ किया गया.

  • Related Posts

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    Naag Panchami 2026: नाग पंचमी और सावन की तीसरी सोमवारी का विशेष संयोग सोमवार को बन रहा है. लंबे समय बाद बने इस संयोग को धार्मिक दृष्टि से बेहद खास…

    Read more

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान