Ro no D15139/23

पर्यटकों की सुरक्षा हेतु गंगरेल सहित बोटिंग प्वाइंट्स पर बढ़ाई गई सतर्कता. नगर सैनिक तैनात

पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोपरि: गंगरेल सहित बोटिंग प्वाइंट्स पर प्रशासन सतर्क

वीकेंड पर गंगरेल में बढ़ी निगरानी, हर बोटिंग प्वाइंट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

धमतरी, दिनांक 02 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने सप्ताहांत (शनिवार एवं रविवार) के दौरान गंगरेल जलाशय सहित जिले के विभिन्न बोटिंग प्वाइंट्स पर पर्यटकों की संख्या में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। सभी प्रमुख बोटिंग स्थलों पर नगर सैनिकों की नियमित तैनाती सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल सहायता एवं राहत कार्य प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बोटिंग संचालन के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक पर्यटक को लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य होगा तथा क्षमता से अधिक सवारियों को नाव या क्रूज में बैठाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही मोटरबोट, क्रूज एवं अन्य जलयान संचालकों को नियमित रूप से सुरक्षा उपकरणों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि आपात स्थिति से निपटने के लिए रेस्क्यू टीम, गोताखोरों एवं चिकित्सा दल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रमुख बोटिंग प्वाइंट्स पर प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) की व्यवस्था के साथ-साथ नियंत्रण कक्ष से सतत निगरानी भी की जा रही है।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने पर्यटकों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें। जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षित और सुखद पर्यटन अनुभव सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!