Ro no D15139/23

विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

Vijay Krishna Murder Case: कोलकाता. विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मेदिनीपुर के मयना में भाजपा नेता विजय कृष्ण भुइयां की हत्या का मामला फिर चर्चा में आ गया है. हाल ही में भाजपा छोड़ कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए चंदन मंडल को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआइए) ने नोटिस भेजा है. मंडल को इसी सप्ताह कोलकाता स्थित एनआइए कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है. नोटिस मिलने के बाद मंडल ने पत्रकारों से बातचीत में नाराजगी जतायी.

नोटिस के पीछे राजनीति का आरोप

चंदन मंडल का कहना है कि विजय कृष्ण भुइयां की हत्या के समय वह भाजपा में थे. वे हाल ही में कोलकाता के तृणमूल भवन में जाकर औपचारिक रूप से सत्तारूढ़ दल में शामिल हुए हैं. उनका आरोप है कि पार्टी बदलने के बाद राजनीतिक उद्देश्य से उन्हें परेशान करने के लिए यह नोटिस भेजा गया है. भाजपा ने इस आरोप को खारिज किया है. मयना के भाजपा विधायक अशोक डिंडा का कहना है कि एनआइए किसे नोटिस देगी, यह पूरी तरह जांच एजेंसी का मामला है और इसका भाजपा से कोई संबंध नहीं है.

क्या है मामला

एक मई 2023 को मयना के बाकचा घोड़ामहल इलाके में भाजपा बूथ अध्यक्ष विजय कृष्ण भुइयां का कथित रूप से अपहरण कर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में मृतक की पत्नी ने मयना थाने में शिकायत दर्ज करायी थी, जिसमें तृणमूल के 34 नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ आरोप लगाये गये थे. बाद में कलकत्ता हाइकोर्ट के निर्देश पर इस मामले की जांच एनआइए को सौंपी गयी. एनआइए अब तक इस मामले में मयना के तृणमूल के कुछ नेताओं को भी गिरफ्तार कर चुकी है.

  • Related Posts

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    BJP Manifesto: कोलकाता. पश्चिम बंगाल में ममता सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी करने के बाद अब भाजपा बंगाल के विकास के लिए अपना ब्लू प्रिंट जारी करने जा रही है. अगले…

    Read more

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    Russian Aircraft crashes in Crimea: रूस का एक सैन्य विमान बुधवार, 1 अप्रैल को क्रीमिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस घटना में 29 लोगों की मौत हो गई. रूस की समाचार…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…