Ro no D15139/23

लव स्टोरी पर लगी मुहर, विजय-रश्मिका ने खुद कंफर्म की शादी की खबर

Rashmika Mandanna Wedding: साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने आखिरकार अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है. दोनों सितारों ने आधिकारिक तौर पर अपनी शादी का ऐलान करते हुए बताया कि उनकी वेडिंग का नाम होगा –“द वेडिंग ऑफ वीरोश”. यह नाम उनके फैंस ने सालों पहले प्यार से दिया था, जिसे अब यह जोड़ी अपने जीवन के सबसे खास दिन से जोड़ रही है.

फैंस के नाम खास संदेश

विजय और रश्मिका ने एक भावुक नोट शेयर करते हुए लिखा कि जब उन्होंने अपने लिए कुछ भी तय नहीं किया था, उससे पहले ही फैंस ने उन्हें “VIROSH” नाम दिया था. इसी प्यार और अपनापन को सम्मान देने के लिए उन्होंने अपनी शादी का नाम भी यही रखने का फैसला किया है. दोनों ने कहा कि फैंस हमेशा उनके दिल के बेहद करीब हैं और इस खास मौके पर वे उन्हें भी अपने साथ महसूस करना चाहते हैं.

प्री-वेडिंग फंक्शंस का शेड्यूल

कुछ दिनों पहले शादी के कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे जिसके हिसाब से पहले के समारोह 24 फरवरी से शुरू होंगे. 24 फरवरी को संगीत और मेहंदी की रस्में होंगी, जबकि 25 फरवरी को हल्दी का कार्यक्रम रखा गया है. इसके बाद 26 फरवरी को दोनों सात फेरे लेंगे.

शादी के बाद दो ग्रैंड रिसेप्शन

शादी के बाद यह कपल दो अलग-अलग शहरों में ग्रैंड रिसेप्शन भी देगा- एक हैदराबाद में और दूसरा मुंबई में, ताकि इंडस्ट्री के दोस्तों और फैंस के साथ इस खुशी को साझा किया जा सके.

फैंस के लिए यह खबर किसी उत्सव से कम नहीं है. “वीरोश” की यह वेडिंग अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुकी है.

  • Related Posts

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

    टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!