Ro no D15139/23

विजय शर्मा केपीएल के मैदान में गूंजा बल्ले का तूफान, खिलाड़ियों ने जड़े शतक

*कवर्धा विधानसभा में पहली बार विजय शर्मा केपीएल, खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह*

*विजय शर्मा केपीएल बना युवाओं की पहचान का मंच, उभरे क्रिकेट के नए सितारे*

रायपुर, 25 दिसंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) कवर्धा विधानसभा में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से पहली बार आयोजित विजय शर्मा केपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस प्रतियोगिता ने क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच प्रदान किया है।
कवर्धा विधानसभा के 7 मंडलों से चयनित विजेता चार-चार टीमों सहित कुल 28 टीमें कवर्धा स्थित स्वामी करपात्री स्टेडियम में सेमीफाइनल एवं आगे के मुकाबलों में आमने-सामने खेल रही हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ खेल भावना भी विकसित हो रही है।
प्रतियोगिता का पहला मुकाबला 25 दिसंबर आज को खेला जाएगा, जिसमें पहला मैच बदराडीह और सिंघनपूरी टीम के बीच होगा। वहीं दूसरा मुकाबला कवर्धा वार्ड क्रमांक 9 और नेवारी टीम के बीच खेला जाएगा। 26 दिसंबर को भी रोमांचक मुकाबले खेले जाने हैं। इस दिन पिपरिया-1 बनाम सोहागपुर, छपरी बनाम जेवडन, कवर्धा वार्ड क्रमांक 8 बनाम घुघरीकला के बीच मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जिनको लेकर खेलप्रेमियों में खासा उत्साह है।
विजय शर्मा केपीएल में खिलाड़ियों ने अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। कवर्धा ग्रामीण मंडल के बदराडीह निवासी राम नारायण पटेल ने मात्र 20 गेंदों में 100 रन बनाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वहीं भोरमदेव ग्रामीण मंडल के सेवाईकछार निवासी भीखम यादव ने केवल 30 गेंदों में 125 रन की विस्फोटक पारी खेलकर प्रतियोगिता को और भी खास बना दिया। केपीएल मैच के दौरान खिलाड़ियों द्वारा लगाए गए शानदार चौकों और छक्कों पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया, जिससे पूरा स्टेडियम खेलमय वातावरण से गूंज उठा।
विजय शर्मा केपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन से ग्रामीण अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिल रहा है। विजय शर्मा केपीएल न केवल खेल को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दे रहा है। क्षेत्रवासियों ने इस आयोजन के लिए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए इसे कवर्धा विधानसभा के खेल इतिहास में एक ऐतिहासिक पहल बताया है।

  • Related Posts

    जेनेटिक बीमारियों की उन्नत जांच और रोकथाम पर जिला स्तरीय संगोष्ठी अटल आरोग्य लैब में 134 प्रकार की एडवांस जांच की सुविधा, 70 से अधिक शासकीय चिकित्सकों ने लिया हिस्सा

      अम्बिकापुर 14 अगस्त 2026/  अटल आरोग्य लैब एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय, अम्बिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में 8 अगस्त 2026 को मेडिकल लेक्चर हॉल में जिला स्तरीय संगोष्ठी का…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

    कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 14 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कोरबा…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!