Ro no D15139/23

यूरिया की कालाबाजारी पर विजय ट्रेडिंग कंपनी की अनुज्ञप्ति निरस्त, 20 हजार का लगाया गया अर्थदंड

अम्बिकापुर 24 अक्टूबर 2025/  कलेक्टर कार्यालय सरगुजा (अम्बिकापुर) द्वारा जारी आदेश के तहत उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए अवैध रूप से यूरिया की कालाबाजारी करने पर मेसर्स विजय ट्रेडिंग कंपनी, नवागढ़ खरसिया रोड अम्बिकापुर की उर्वरक अनुज्ञप्ति निरस्त कर दी गई है। साथ ही कंपनी पर 20,000 रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है।

उप संचालक कृषि, अम्बिकापुर की जांच रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल से जुलाई 2025 के बीच 95 किसानों को 4743 बोरी यूरिया प्रदाय दिखाया गया था, जबकि भौतिक सत्यापन में मात्र 678 बोरी ही किसानों द्वारा खरीदी गई पाई गई। शेष 4065 बोरी यूरिया की बिक्री का कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया गया, जिससे कालाबाजारी की पुष्टि हुई।
अतः विजय ट्रेडिंग कंपनी का यह कृत्य उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत गंभीर उल्लंघन है। उप संचालक कृषि अम्बिकापुर को निर्देशित किया गया है कि 15 दिवस के भीतर अर्थदंड की वसूली कर राशि शासन के मद में जमा कराएं तथा 7 दिवस के भीतर कंपनी की उर्वरक अनुज्ञप्ति निरस्त करने की प्रक्रिया पूर्ण करें। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में अनावेदक या उसके परिवार के किसी सदस्य के नाम पर नई अनुज्ञप्ति जारी न की जाए।

  • Related Posts

    स्माइल योजना के क्रियान्वयन हेतु स्वैच्छिक संस्थाओं स्थानीय निकायों से प्रस्ताव आमंत्रित

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि SCHEME OF SUPPORT FOR MARGINALIZED INDIVDUALS FOR LIVELIHOOD AND ENTERPRISES (SMILE)  योजनांतर्गत भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यक्तियों का…

    Read more

    18 शासकीय ग्रामीण तालाब का मत्स्य पालन हेतु पट्टा आबंटित

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   मत्स्य पालन विभाग के उप संचालक ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की मछली पालन नीति निर्देश अन्तर्गत जिले के सीतापुर, लुण्ड्रा, मैनपाट, उदयपुर तथा अम्बिकापुर विकासखण्ड…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…