Ro no D15139/23

लक्ष्य कठिन नही, संकल्प से होगा विकास-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

*नपाध्यक्ष ने पेश किया 228 करोड़ 61 लाख का बजट*

*कोई नया कर नही, शहर विकास के लिए 193 करोड़ का प्रावधान*

कवर्धा-‘‘परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। जब इंसान पूरे समर्पण और मेहनत से काम करता है, तो चाहे कितनी भी मुश्किलें आएं, वह आखिरकार सफलता प्राप्त करता है। मेहनत से कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं होता। यही विश्वास और दृढ़ संकल्प से ही विजय प्राप्त किया सकता है।‘‘ इसी अंदाज में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी अपने प्रथम बजट को परिषद के पटल पर रखा। उन्होनें कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में कवर्धा शहर विकास की उंचाईयों को आगे बढ़ायेगा। प्रस्तुत बजट को परिषद की सभा में सर्वसम्मति से पारित किया गया। बजट में कोई नया कर प्रस्तावित नही किया गया है उन्होनें बजट पूर्व परंपरा अनुसार राष्ट्रगान व राजगीत की धुन से कार्यवाही शुरू की।
इस प्रकार आगामी वित्तीय वर्ष हेतु अनुमानित आय व्यय पत्र बजट प्रस्तुत किया गया है इसमें वर्ष 2025-26 हेतु अनुमानित आय 22861.95 लाख (अक्षरी-दो सौ अठ्इाईस करोड़ एकसठ लाख पनचानवे हजार रूपये) तथा व्यय 22843.30 (अक्षरी-दो सौ अठ्ठाईस करोड़ तिरालीस लाख तीस हजार) रूपये प्रस्तावित किया गया है इस प्रकार बजट में 18 लाख 65 हजार का लाभ का बजट प्रस्तुत किया गया है।

*मिल का पत्थर साबित होगा बजट*
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश ने अपने बजट प्रस्तुत करते हुए बताया कि विकास के लिए इस बजट मंे 193 करोड़ का प्रावधान किया गया है जिसमें चार स्थानों पर पिंक टॉयलेट निर्माण 1 करोड़, शारदा संगीत महाविद्यालय का उन्नयन, खेल विस्तारीकरण, महिला जीम की स्थापना 2 करोड़, नालंदा परिसर, जेवड़न मार्ग, करपात्री स्कूल के सामने एवं परशुराम चौक से गंगानगर होते हुए वार्ड क्रं. 08 तालाब तक गौरवपथ निर्माण 15 करोड़ , शहर के चारो दिशाओं में प्रवेश द्वार का निर्माण 2 करोड़, शहर के चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण 2 करोड़ 50 लाख, तालाबों का विकास 6 करोड़, पाईप लाईन विस्तारीकरण, स्ट्राम डेªेन बडे नाला का विकास कार्य, ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे नवीन मटन मार्केट का निर्माण 2 करोड़ 50 लाख, नवीन कचरा प्रबंधन संग्रहण केन्द्र का निर्माण 1 करोड़, मुक्तिधाम विकास कार्य 5 करोड़, गार्डन विकास का कार्य 6 करोड़ 50 लाख सहित अन्य विकास कार्यो को शामिल किया गया है। इस प्रकार अधोसंरचना मद अंतर्गत 34 करोड़, राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत 24 करोड़, केन्द्र प्रवर्तित योजनांतर्गत 35 करोड़ 11 लाख, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत 3 करोड़, अन्य मदो से प्राप्त राशि 15 करोड़ 64 लाख, सांसद, विधायक, अध्यक्ष पार्षद निधि से 2 करोड़ 10 लाख, निकाय राजस्व से 6 करोड़ 60 लाख रू. का खर्च करने का प्रावधान किया गया है।

*महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान का ख्याल, 4 स्थानों पर बनेगें पिंक टायलेट*
बजट में नपाध्यक्ष ने बताया कि चार स्थानों पर पिंक टॉयलेट का निर्माण होगा। पिंक टायलेट का निर्माण जो महिलाओं के लिए सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने में मदद करेगा। महिलाओं को साफ, सुरक्षित और आरामदायक सुविधाएं प्रदान करने के लिए एक सकारात्मक पहल है। इस तरह की सुविधाएं सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के लिए अधिक सहूलियत और आत्मविश्वास पैदा करेगें, खासकर जब वे बाहर निकलने पर अक्सर व्यक्तिगत सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर चिंतित होती हैं अब वह चिंता दूर होगी।

*विकास कार्यो पर फोकस*
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी द्वारा नगर पालिका कार्यालय के सभाकक्ष में पेश किया गया। यह उनके कार्यकाल का पहला बजट था। इस बजट में नगर पालिका क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं का प्रस्ताव किया गया, जिसमें अधोसंरचना, केन्द्र प्रवर्तित योजना, राज्य प्रवर्तित योजना, पार्षद निधि, अध्यक्ष निधि, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, शिक्षा, जल आपूर्ति, और स्वच्छता संबंधित कार्यो को शामिल किया गया है।

*बेहतर सेवाओं के लिए रोड मैप तैयार-सीपी*
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि इस बजट में सरकार की योजनाओं के साथ-साथ सुंदर और स्वच्छ कवर्धा की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे। उन्होनें कहा कि बजट में सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए बजट तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य न केवल कवर्धा शहर का विकास करना है, बल्कि उसे एक आदर्श और स्वच्छ शहर बनाना भी है, जहां नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। यह बजट शहर के विकास के लिए अहम है इसी रोडमैप के आधार ही पूरे एक वर्ष तक कार्य किया जाना है। स्थानीय निवासियों के लिए बेहतर सेवाएं व सुविधायें सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास किया गया है इस बजट में सीसी रोड, नाली निर्माण के अलावा सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं, जल आपूर्ति, सड़क निर्माण, और स्वच्छता अभियान पर जोर दिया गया है। साथ ही, नगर पालिका की पूरी टीम मिलकर इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए काम करे, ताकि कवर्धा को एक मॉडल शहर बनाया जा सके।

*नागरिकों व प्रतियोगी परीक्षाओं का विशेष ध्यान*
नगर पालिका कवर्धा के पीछे स्थित मंगल भवन में निःशुल्क कोचिंग की स्थापना, पीएससी (लोक सेवा आयोग, व्यापम, जैसे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु, संगीत महाविद्यालय का उन्नयन कार्य एवं संगीत के बच्चों में रुचि बढ़ने काम करेंगे तथा अन्य विधाओं के कोर्स चालू करने हेतु विषेश प्रयास, पर्यावरण संरक्षण हेतु नगर पालिका क्षेत्र में 1000 हजार पेड़ लगाया जायेगा। शासन द्वारा जारी टोल फ्री नं. निदान 1100 के अलावा कवर्धा शहर की आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका परिषद द्वारा टोल फ्री नंबर व नगर पालिका टैक्स पटाने में सुविधा हेतु आनलाइन पेमेंट को बढ़ावा दिया जाएगा तथा नगर पालिका कवर्धा क्षेत्र के शिक्षा, खेल, संगीत आदि क्षेत्र के प्रतिभावान बालक-बालिकाओं का सम्मान करेगें।

  • Related Posts

    सांसद संतोष पांडेय ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, देश के नक्सल मुक्त होने पर दी बधाई

    कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात कर देश के नक्सल मुक्त होने पर…

    Read more

    सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांग जनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर

    *कबीरधाम सबसे आगे* *महात्मा गांधी नरेगा योजना के अलग-अलग पैरामीटर्स पर जिले ने हासिल की कई उपलब्धियां* कवर्धा-दिनांक 01/04/2026 (IMNB NEWS AGENCY) महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत