Ro no D15139/23

ग्राम छाती बनेगा इकोनामिक कॉरिडोरः कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने किया निरीक्षण

गांव के विकास हेतु मूलभूत सुविधाओं और रोजगार के लिए बनाई जा रही है विशेष योजना*

धमतरी, 04 जुलाई 2025/जिला प्रशासन की एक नई पहल के अंतर्गत ग्राम छाती को इकोनामिक कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा ने आज ग्राम छाती का दौरा कर वहां की स्थिति और मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने बताया कि ग्राम छाती रायपुर और धमतरी के मध्यवर्ती क्षेत्र में स्थित है, जिससे यहां औद्योगिक और आर्थिक विकास की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि छाती को इकोनामिक कॉरिडोर के रूप में विकसित करने से न केवल ग्रामीणों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, बल्कि क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा गांव में पेयजल, स्वच्छता, प्रधानमंत्री आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की योजना बनाई जा रही है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं और सुझावों को भी जाना।
कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि गांव में बड़े उद्योग स्थापित किए जाएं, ताकि युवाओं और ग्रामीणों को रोजगार के अवसर सुलभ हो सकें। इसके साथ ही महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए उन्हें हाथकरघा जैसे पारंपरिक कार्यों से जोड़ने की योजना पर भी बल दिया। उन्होंने ग्राम में महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और समूहों को स्वरोजगार की दिशा में सक्रिय होने के लिए प्रोत्साहित किया।

कलेक्टर ने किया दोनर स्थित 33 केवी विद्युत उपकेन्द्र का निरीक्षण

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने दोनर स्थित 33 केवी विद्युत उपकेन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत उपकेन्द्रों की स्थापना की गई है। इससे जिले के गांवों में निर्बाध रूप से विद्युत की आपूर्ति हो सकेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दोनर गांव से सब स्टेशन तक पहुंच मार्ग की मरम्मत कराई जाए। इसके साथ ही सब स्टेशन के आसपास वृहद वृक्षारोपण किया जाए। इस अवसर पर एसडीएम श्री पियूष तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    कर्मयोगी भारत अंतर्गत साधना सप्ताह की शुरुआत, सेवा गुणवत्ता और कार्यशैली सुधार पर जोर

        धमतरी, 02 अप्रैल 2026/ कर्मयोगी भारत पहल के अंतर्गत जिले में 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक “साधना सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत