Ro no D15139/23

युक्तियुक्तकरण से बदली तस्वीर: शिक्षकविहीन ग्राम मुक्ता स्कूल को मिली नई दिशा

*अब बच्चों को मिलेगा विषय विशेषज्ञों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा*

रायपुर, 20 जून 2025/सक्ती जिले के मालखरौदा विकासखंड के ग्राम मुक्ता स्थित शासकीय हाईस्कूल में वर्षों से शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही थी। बच्चों को अन्य गांवों में जाकर शिक्षा प्राप्त करनी पड़ती थी, जिससे पालकों और विद्यार्थियों दोनों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

अब शासन की युक्तियुक्तकरण नीति के तहत इस विद्यालय में विभिन्न विषयों के 5 शिक्षकों की पदस्थापना कर दी गई है। यह न केवल शाला की शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाएगा, बल्कि इससे बच्चों को अपने ही गांव में बेहतर शिक्षा का अवसर मिलेगा। इससे ग्रामवासियों में खुशी और संतोष की लहर देखी जा रही है।

युक्तियुक्तकरण के तहत की गई पदस्थापना से अब मुक्ता शासकीय हाईस्कूल में गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी और अंग्रेज़ी जैसे विषयों के लिए अलग-अलग शिक्षक उपलब्ध हो पाए हैं। इससे जहां विद्यार्थियों को विषयवार दक्षता प्राप्त होगी, वहीं पालक भी बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए प्रोत्साहित कर पा रहे हैं।

पूर्व में शिक्षकविहीन स्थिति के कारण इस स्कूल में बच्चों की उपस्थिति कम होती जा रही थी। लेकिन अब शिक्षकों की नई नियुक्तियों के साथ विद्यालय का वातावरण पूरी तरह बदल गया है। ग्रामीण अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन स्थानीय शाला में कराने के लिए आगे आ रहे हैं, जिससे शिक्षा के प्रति समाज का विश्वास और मजबूत हो रहा है।

ग्राम मुक्ता का यह परिवर्तन सिर्फ एक उदाहरण है। सक्ती जिले के कई अन्य स्कूलों में भी युक्तियुक्तकरण की इस पहल के तहत शिक्षकों की कमी को दूर किया जा रहा है। इससे न केवल स्कूलों की शिक्षण व्यवस्था में सुधार आया है, बल्कि स्कूलों की समग्र विकास की संभावनाएं भी बढ़ी हैं।

ग्रामीणों ने इस बदलाव के लिए राज्य शासन और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनके बच्चे अपने ही गांव में रहकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे और अपने सपनों को साकार कर पाएंगे। यह पहल न केवल शिक्षकों की पदस्थापना तक सीमित है, बल्कि यह ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति विश्वास, जागरूकता और सहभागिता को एक नई दिशा दे रही है।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री देवांगन के जन्मदिन पर बधाई देने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का उमड़ा हुजूम, जगह-जगह अभिनंदन एवं स्वागत

    *सर्वमंगला मंदिर में पूजन अर्चना कर लिया आशीर्वाद, भंडारा में शामिल हुए अधिक संख्या में क्षेत्रवासी* रायपुर 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा नगर विधायक और छग शासन के…

    Read more

    ग्रामीण विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में करोड़ों के कार्यों की दी सौगात

    *05 ग्रामों में सड़क, सामुदायिक भवन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन* *“गांव चलो अभियान” के तहत जनसंवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर* रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब