Ro no D15139/23

महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत 2588 निर्माण कार्यो से ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार

*ग्रामीणों को रोजगार और जल संरक्षण का लक्ष्य एक साथ हो रहा पूरा*

 

*रोजगार देने के मामले में कबीरधाम जिला प्रदेश में लगातार बना हुआ है अग्रणी*

 

कवर्धा-दिनांक 27/05/2026, जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत ग्रामीणों को बड़ी संख्या में रोजगार का अवसर मिल रहा है। वर्तमान में 68970 से अधिक पंजीकृत ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है। जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतो में 2588 निर्माण कार्य प्रगति पर है। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में कबीरधाम जिले के जनपद पंचायत बोड़ला, कवर्धा, पंडरिया एवं स. लोहारा क्षेत्र के ग्रामीणों को अभी तक 9 लाख 36 हजार मानव दिवस का रोजगार प्राप्त हो चुका है तथा रोजगार देने का या सिलसिला निरंतर जारी है।इन कार्यों के लिए ग्रामीणों को प्रतिदिन 261 रुपए के दर से मजदूरी का भुगतान प्राप्त हो रहा है जो उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बना रहा है। उल्लेखनीय है कि जिले के सभी ग्राम पंचायतो में पर्याप्त मात्रा में निर्माण कार्य मनरेगा योजना के अंतर्गत स्वीकृत किए गए हैं तथा ग्रामीणों की मांग पर कार्य प्रारंभ कर रोजगार दिया जा रहा है। नवा तरिया आय के जरिया, आजीविका डबरी, सामुदायिक डबरी, नए तालाबों का निर्माण, अमृत सरोव,सोकपिट निर्माण, पुराने तालाबों का गहरीकरण सहित अनेक जल संवर्धन के कार्यों के साथ स्थाई परिसंपत्तियों का निर्माण हो रहा है। महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत जहां इन कार्यों से एक और ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है तो वहीं दूसरी ओर स्थाई परीसंपत्ति के निर्माण से आजीविका के नए स्रोत खुले रहे हैं।

 

 

*ग्रामीणों को रोजगार के लिए है गांव में है पर्याप्त अवसर: कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा*

 

इस संबंध में चर्चा करते हुए कलेक्टर कबीरधाम श्री गोपाल वर्मा ने बताया कि जिले के सभी ग्राम पंचायतो में पर्याप्त कार्य स्वीकृत है। ग्रामीणों की मांग पर तत्काल नए कार्य खोले जा रहे हैं। सभी सीईओ जनपद पंचायत को निर्देश दिए गए हैं कि अधिक से अधिक ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराये। हमारी प्राथमिकता है कि वर्षा ऋतु के पूर्व जल संग्रहण के सभी कार्यों को पूर्ण कर लिया जाए जिससे कि वर्षा जल संग्रहित होकर भू-जल स्तर को बेहतर बनाने में मदद मिल सके। निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा हो रही है और कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

 

 

*जल संरक्षण के कार्यों से ग्रामीणों को रोजगार के मिल रहे अवसर- सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल*

 

महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत चल रहे कार्यों पर जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम श्री अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में 2580 से अधिक निर्माण कार्य वर्तमान में प्रगतिरत है। इनमें 68970 से अधिक ग्रामीणों को प्रतिदिन रोजगार मिल रहा है। रोजगार देने के मामले में कबीरधाम जिला प्रदेश में लगातार अग्रणी बना हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 4742 हितग्राहियों को अपना स्वयं का आवास बनाने में रोजगार मिल रहा है।चालू वित्तीय वर्ष में 1 अप्रैल से अभी तक 21.00 करोड रुपए का मजदूरी भुगतान जिले के ग्रामीणों को प्राप्त हो चुका है जो उनके लिए आर्थिक संबल जैसा है। कार्य के हिसाब से मजदूरी भुगतान की प्रक्रिया सतत चल रही है और ग्रामीण लाभान्वित हो रहे हैं। जिले में जल संरक्षण के लिए सोखता गड्ढा बनाए जाने का भी अभियान तीव्र गति से चल रहा है। मैदानी एवं वनांचल क्षेत्र सहित सभी स्थानों पर ग्रामीणों को रोजगार के साथ जल संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। और ग्रामीण स्वयं आगे आकर इस कार्य में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं।

  • Related Posts

    नक्सलवाद के अंत से बहनों को मिला सुरक्षा और विश्वास का सबसे बड़ा उपहार : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

      ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम में राष्ट्ररक्षा के संकल्प और भाई-बहन के स्नेह का हुआ भावपूर्ण संगम शहीद उपनिरीक्षक श्री युगल किशोर वर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती माधुरी वर्मा ने मुख्यमंत्री…

    Read more

    हुनर से आत्मनिर्भरता की नई पहचान, धान-चावल से बनी राखियों ने बटोरी सराहना

      ‘विष्णु भैया’ के लिए स्नेह की खास राखी, दीदियों ने रचनात्मकता से रचा आत्मीय उपहार रायपुर. 25 अगस्त 2026. आत्मनिर्भरता तब और सार्थक हो जाती है, जब हुनर के…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें