Ro no D15139/23

एक कॉल पर एक घंटे में सुधरा हैंडपंप प्रशासन की सक्रियता पर ग्रामीणों ने व्यक्त की खुशी ग्रीष्म ऋतु में जल आपूर्ति सुनिश्चित करने जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रयास

जशपुरनगर 04 अप्रैल 2025/ ग्रीष्म ऋतु आते ही हर जगह जल स्तर कम होने लगता है जिससे अक्सर हैण्डपंप एवं बोर में पानी को सतह तक आने में समस्या होने लगती है, जिससे कई स्थानों पर पेयजल की समस्या उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा लोगों को सुगम रूप से पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार प्रबंध किये जा रहे हैं। जिसके लिए कलेक्टर ने सभी जल जीवन मिशन के कार्यों को त्वरित रूप से पूर्ण करने तथा निर्मित परियोजनाओं द्वारा निर्बाध रूप से पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं किसी भी स्थान पर पेयजल समस्या होने पर तुरंत निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

जिसके तहत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा पानी की समस्या के समाधान हेतु जल जीवन मिशन की योजनाओं द्वारा घर-घर तक नल से जल की आपूर्ति की जा रही है। इसके साथ ही गांव के कुछ आवश्यक हैंडपंप का सुधार भी किया जा रहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सभी उपखण्डों में सूचना प्राप्त होते ही हैण्डपंप टेक्नीशियनों द्वारा गांव में बिगड़े नलकुपों में आवश्यक सुधार कार्य किये जा रहे हैं।
इसी क्रम में 02 अप्रैल को फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम लथबोरा के ग्रामीणों द्वारा  दोपहर को ग्राम के मध्य स्थित हेण्डपम्प के खराब होने की सूचना कॉल द्वारा स्थानीय कर्मचारियों को दी। जिसपर कार्यपालन अभियंता के निर्देशानुसार विभागीय दल 30 मिनट में ही स्थल पर पहुंच गया। उन्होंने आधे घंटे के अंदर ही हैंडपम्प का सुधार कर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विष्णु के सुशासन में हमें इतनी अच्छी सेवाएं प्राप्त हो रहीं है। उन्होंने इसके लिए शासन और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। इसी तरह हैंडपम्प खराब होने पर पेयजल की समस्या की सूचना पर विभाग द्वारा खारवाटोली, सिंगी बहार, साजबहार में भी हैंडपम्प सुधार का कार्य किया गया है।
जिले में खराब हैण्डपंपों की मरम्मत हेतु टोल फ्री नम्बर 18002330008 जारी
कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिले में स्थापित पेयजल स्त्रोतों, स्थापित हैण्डपंपों में से खराब हैंडपंपों का मरम्मत कार्य की सूचना हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जशपुर द्वारा टोल फ्री नम्बर 18002330008 जारी किया गया है। जिस पर ग्रामीण अपने ग्राम, बसाहट, मोहल्ले, वार्ड के खराब हैण्डपंप की जानकारी टोल फ्री नम्बर में दे सकते हैं। इसी प्रकार जशपुर एवं मनोरा विकासखण्ड में खराब हैण्डपंप की जानकारी के लिए सहायक अभियंता यूएस पवार मो.नं. 6264978279, कुनकुरी, दुलदुला एवं फरसाबहार में खराब हैण्डपंप की जानकारी हेतु सहायक अभियंता व्हीके मिश्रा मो.नं. 9425574634, बगीचा एवं कांसाबेल में खराब हैण्डपंप की जानकारी सहायक अभियंता अभिषेक गुप्ता मो.नं. 9752135800 तथा पत्थलगांव विकासखंड में खराब हैण्डपंप की जानकारी सहायक अभियंता बसंत एक्का मो.नं. 8770748912 जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध कराने के तीन दिवस के उपरांत भी सुधार न होने की स्थिति में कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जशपुर को मो.नं. 9406042220 को सूचना दी जा सकती है।

  • Related Posts

    नवयुवकों के लिए रोजगार के सुनहरे अवसर प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 06 मार्च से 13 मई तक जिला मुख्यालय सहित सभी विकास खंडों में पंजीयन कैंप का होगा आयोजन

    10 वीं पास नवयुवक रोजगार के अवसरों के लिए करा सकते हैं पंजीकरण जशपुरनगर 02 मार्च 2026/ जशपुर में 10वीं पास नवयुवकों के लिए रोजगार के अवसर! एसआईएस ग्रुप द्वारा 6…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

    अधिकारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण के दिए निर्देश जशपुरनगर 02 मार्च 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज सोमवार को जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों से सीधे रूबरू…

    Read more

    NATIONAL

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख