Ro no D15139/23

ग्राम करेलीबड़ी में एक दी दिवसीय उद्यमी कार्यशाला एवं ऋण वितरण कैंप-ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का मार्गदर्शन 

तीन पशुपालकों को 2.96 करोड़ रुपये के किसान क्रेडिट कार्ड स्वीकृति पत्र प्रदान

धमतरी । जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र धमतरी के द्वारा ग्राम करेलीबड़ी, तहसील मगरलोड में कलस्टर स्तरीय एक दिवसीय उद्यमी कार्यशाला एवं ऋण वितरण कैंप का सफल आयोजन किया गया।कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं, महिलाओं और स्व-सहायता समूहों को स्वरोजगार एवं उद्यमिता की दिशा में प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक, शाखा करेलीबड़ी द्वारा तीन पशुपालकों को कुल ₹ 2.96 करोड़ रुपये के किसान क्रेडिट कार्ड स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों ने बैंक से संबंधित अपनी समस्याएं भी रखीं, जिनका जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री इन्द्रकुमार टिलवानी द्वारा तत्काल निराकरण किया गया।

कार्यशाला में विभागीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME), तथा मुख्यमंत्री मितान योजना सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

लगभग 65 ग्रामीणों ने इस कार्यशाला में भाग लिया, जिनमें कृषक, पशुपालक एवं स्व-सहायता समूह की महिलाएं शामिल थीं। उपस्थित विभागीय अधिकारियों में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री प्रशांत चंद्राकर, अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री इन्द्रकुमार टिलवानी, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी श्री नरेटी, ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक श्री तन्मय सेन, प्रबंधक श्री जगमोहन एक्का, तथा मत्स्य पालन, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं जिला सहकारी बैंक के अधिकारीगण शामिल रहे।

कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी, ऋण प्रक्रिया, विभागीय योजनाओं से जुड़ने के लाभ और स्वरोजगार प्रारंभ करने की व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशन में जिले के ग्रामीण अंचलों में स्वरोजगार, उद्यमिता एवं सूक्ष्म उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु ऐसी कार्यशालाएं नियमित रूप से आयोजित की जा रही हैं। अगली कार्यशाला 9 अक्टूबर को ग्राम बेलरगांव, जनपद पंचायत नगरी में आयोजित की जाएगी।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!