Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत

*शिकायत पर त्वरित कार्यवाही कर ग्राम दाउकापा में सड़क हुई पुनः बहाल*

रायपुर 23 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान किया जा रहा है। जिले में एक बार फिर हेल्पलाइन की संवेदनशील कार्यप्रणाली का सकारात्मक परिणाम सामने आया, जब मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम दाउकापा में एक शिकायत के आधार पर खोदी गई सड़क को पुनः बहाल कर ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। ग्राम दाउकापा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया गया था। कार्य के दौरान वार्ड क्रमांक-13 में सड़क खोदकर पाइपलाइन तो डाल दी गई, लेकिन बाद में सड़क की मरम्मत नहीं होने से मार्ग पूरी तरह जर्जर हो गया। गड्ढों और उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण ग्रामीणों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

वार्ड निवासी श्री करन साहू ने समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होते ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की। विभाग की त्वरित पहल से वार्ड क्रमांक-13 में सीसी रोड का निर्माण कार्य पूर्ण कर सड़क को पूर्व स्थिति से बेहतर रूप में बहाल कर दिया गया। अब ग्रामीणों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल रही है तथा लंबे समय से बनी समस्या का स्थायी समाधान हो गया है। श्री करन साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी शिकायत पर जिस तेजी से कार्यवाही हुई, उससे शासन के प्रति उनका विश्वास और मजबूत हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, जिला प्रशासन तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब गांव के लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल