Ro no D15139/23

कोड़ेबेड़ा के ग्रामीणों ने मनाया जल उत्सव लिया जल संरक्षण और स्वच्छता का संकल्प

 

जगदलपुर 09 अप्रैल 2026/ जिले के विकासखण्ड लोहंडीगुड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत कोड़ेबेड़ा के आश्रित ग्राम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित जल जीवन मिशन के तहत जल उत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सव में सरपंच श्री डुलबन्धु कश्यप, सचिव श्री रतिराम यादव, स्थानीय पंचों, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों सहित महिला जल वाहिनी के सदस्यों और बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने सहभागिता कर जल संरक्षण के प्रति अपनी एकजुटता प्रदर्शित की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जन प्रतिनिधियों ने स्थानीय लोगों को जल की महत्ता समझाते हुए इस बात पर विशेष जोर दिया कि साफ जल का महत्व सोने से भी कहीं अधिक है, और इसे आने वाली पीढ़ी के लिए सुरक्षित रखना हम सभी का परम दायित्व है।

इस दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मैदानी अमले द्वारा चर्चा को आगे बढ़ाते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया गया कि जल स्रोतों की निरंतरता बनाए रखने के लिए वैज्ञानिक और पारंपरिक दोनों तरीकों को अपनाना आवश्यक है। इसके तहत सभी घरों में सोख्ता गड्ढा बनाने की अपील की गई ताकि घरेलू इस्तेमाल का पानी व्यर्थ न बहे और भूजल स्तर बना रहे। साथ ही, मिट्टी के कटाव को रोकने और जल स्तर में वृद्धि करने के उद्देश्य से स्थानीय प्रजाति के पेड़ लगाने का सुझाव दिया गया। इस मौके पर पंचायत पदाधिकारियों और ग्रामीणों को जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

इस जल उत्सव के दौरान विकास की जमीनी हकीकत तब उभरकर सामने आई जब ग्रामीण महिला श्रीमती राजेश्वरी बघेल ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने घर पर ही पर्याप्त और शुद्ध पेयजल उपलब्ध होने पर प्रसन्नता जाहिर की और इस सुलभ व्यवस्था के लिए सरकार के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। वहीं महिला जल वाहिनी के सदस्यों ने गांव में पानी का समुचित दोहन करने और उसे सहेजने के लिए जन जागरूकता निर्मित करने और इस दिशा में सामूहिक रूप से प्रयास करने की कटिबद्धता व्यक्त की। अंत में सभी ग्रामीणों ने स्वच्छता बनाए रखने और पानी की एक-एक बूंद को सहेजने का सामूहिक संकल्प लेकर इस उत्सव को संपन्न किया।

  • Related Posts

    महिला आरक्षण से आधी आबादी को मिलेगा उनका पूरा हक, निर्णय प्रक्रिया में बढ़ेगी भागीदारी – मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

      रायपुर 13 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में नई दिल्ली के विज्ञान भवन से प्रसारित ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में प्रधानमंत्री…

    Read more

    कला हमेशा से अभिव्यक्ति, प्रतिबिंब और परिवर्तन का एक शक्तिशाली माध्यम रही- मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

    *‘गौरा’ -राष्ट्रीय दृश्य कला प्रदर्शनी* रायपुर, 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) गौरा में आपका स्वागत है। यह प्रदर्शनी आने वाले सभी लोगों के लिए खुशी, प्रेरणा और चिंतन का…

    Read more

    NATIONAL

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह