Ro no D15139/23

सुशासन तिहार: फौरी मदद मिलने से ग्रामीण हुए प्रसन्न

रायपुर, 29 अप्रैल 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार में ज़रूरतमंद लोगों को फौरी मदद मिल रही है, इससे ग्रामीणजन प्रसन्न हैं। जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों से मिले आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए नया राशनकार्ड, आधार पंजीयन, दिव्यांगजनों को पुर्नवास उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही ग्रामीणों के यहां शौचालय निर्माण की स्वीकृति भी दी जा रही है।

जिला प्रशासन सुकमा की पहल पर सुकमा के शहीद चन्द्रशेखर आजाद वार्ड में रहने वाली श्रीमती सुभद्रा ढाली को नया राशनकार्ड मिल गया है। सुशासन तिहार अंतर्गत उन्होंने नया राशनकार्ड बनाने के लिए आवेदन दिया था। श्रीमती ढाली ने नया राशनकार्ड मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हमें अब पीडीएस दुकान से कम क़ीमत में खाद्यान्न मिल सकेगा। इसी प्रकार ग्राम पंचायत मेखावाया की हंसिका मरकाम का आधार कार्ड बनाने के लिए पंजीयन किया गया है।
जशपुर जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत रूपसेरा की प्रतिमा तिर्की, सोनपुर की वंदना एक्का को शौचालय निर्माण की स्वीकृति दी गई है। प्रतिमा तिर्की ने बताया कि उनके द्वारा सुशासन तिहार में व्यक्तिगत शौचालय की मांग की गई थी। उन्होंने बताया कि शौचालय निर्माण प्रारंभ हो गया है। इसी प्रकार हेमंती मिंज के आवेदन पर शौचालय निर्माण की स्वीकृति दी गई है। साथ ही उन्हें नया राशन कार्ड प्रदान किया गया है।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम पंचायत मिर्चीद के किसान श्री मनोज कुमार ने अपने खेतों में सिंचाई सुविधा के लिए पम्प दिए जाने की मांग की थी। उनके आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए शाकम्भरी योजना के अंतर्गत उन्हें पंप उपलब्ध कराया गया है। श्री मनोज कुमार ने कहा कि अब मेरे खेतों में आसानी से पानी पहुंचेगा और मैं अपनी खेती को और बेहतर कर सकूंगा।
महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत भोकलूडीह के दिव्यांग श्री विरेन्द्र बरिहा को नई ट्रायसाइकिल मिल गई है। उन्होंने कहा कि ट्रायसाइकिल मेरे लिए सिर्फ एक साधन नहीं, बल्कि यह उन्हें दैनिक आवागमन में सुविधा और आत्मनिर्भरता प्रदान करेगी। जिला प्रशासन द्वारा आवेदनों पर की जा रही त्वरित कार्यवाही पर लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया है।

  • Related Posts

    उपमुख्यमंत्री ने 4.08 करोड़ रूपए की लागत के सकरी नदी तटबंध निर्माण का किया भूमिपूजन

      नदी में तटबंध निर्माण से सुरक्षित होंगे घर– उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा *ग्राम कोडार में 250 मीटर तटबंध का होगा निर्माण* *तटबंध से रुकेगा कटाव और ग्रामीणों को…

    Read more

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: 58 किग्रा महिला वेटलिफ्टिंग में अरुणाचल की अनाई वांग्सू ने जीता स्वर्ण

      रायपुर, 27 मार्च 2026। रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के खेल परिसर में आज सीनियर महिला वेटलिफ्टिंग (58 किलोग्राम भार…

    Read more

    NATIONAL

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने