Ro no D15139/23

बिकने जा रही विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 6 महीने के अंदर मिल सकता है फ्रेंचाइजी को नया मालिक

खेल डेस्क । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रेंचाइजी बिकने जा रही है,आने वाले 6 महीने में इसे नया मालिक भी मिल सकता है। आईपीएल और डब्यूपीएल फ्रेंचाइडी- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मालिकाना हक डियाजियो ग्रुप के पास है। डियाजियो ग्रुप ने बताया है कि बिक्री प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. 31 मार्च, 2026 तक बिक्री पूरी हो सकती है। डियाजियो कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को इस बाबत 5 नवंबर को एक पत्र भेजा है. ब्रिटिश कंपनी ने इसे एक ‘स्ट्रैटेजिक रिव्यू’ का नाम दिया है।
डियाजियो के पास यूनाइटेड स्पिरिट्स का मालिकाना हक है. यूनाइटेड स्पिरिट्स भारत में शराब का बिसनेस करती है. यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के पास ‘इन्वेस्टमेंट रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (आरसीएसपीएल)’ का मालिकाना हक है. आासान शब्दों में कहे तो यूके की कंपनी डियाजियो आरसीबी की मालिक है.
डियाजियो ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि वह यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (यूएसएल) अपनी सब्सिडियरी आरसीएसपीएल में किए निवेश की जांच-पड़ताल कर रही है. यूएसएल अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, आरसीएसपीएल में निवेश की रणनीतिक समीक्षा शुरू कर रही है. आरसीएसपीएल के व्यवसाय में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) फ्रेंचाइजी टीम का स्वामित्व शामिल है, जो पुरुषों की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और महिला बोर्ड बायना बोर्ड हॉक लीग टूर क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) वार्षिक में भाग लेती है.”
यूएसएल के प्रबंध निदेशक और सीईओ प्रवीण सोमेश्वर ने इस पर कहा, आरसीएसपीएल यूएसएल के लिए एक मूल्यवान और रणनीतिक संपत्ति रही है. हालांकि, यह हमारे एल्कोबेव व्यवसाय के लिए गैर-प्रमुख है. यह कदम यूएसएल और डियाजियो की अपने भारतीय उद्यम पोर्टफोलियो की लगातार समीक्षा करने की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है ताकि स्थिरता के लिए लंबे समय तक अपने आरसीएसपीएल के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखा जा सके.”
बता दें, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल के लंबे इंतजार के बाद रजत पाटीदार की अगुवाई में आईपीएल 2025 का खिताब जीता. खिताब जीतने के बाद आरसीबी की ब्रैंड वैल्यू में तेजी आई और उसके बाद से ही फ्रेंचाइजी के बिकने की बातें चल रही हैं. बीते दिनों विराट कोहली ने आरसीबी के साथ अपना कमर्शियल कॉन्ट्रैक्ट आगे नहीं बढ़ाया था और उस फैसले को भी इसी से जोड़कर देखा गया था.

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026, महिला फुटबॉल: छत्तीसगढ़ और झारखंड फाइनल में

    रायपुर, 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम कोटा में खेले गए महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले रोमांच और…

    Read more

    ख़ुद से सीखने वाले सूरज माशी ने उधार के स्पाइक्स पहन जीता 5000 मीटर का रजत पदक

    *सूरज नासिक में रहते हैं और ट्रेनिंग का खर्च हर महीने 2-3 दौड़ों में भाग लेकर मिलने वाली इनामी राशि से निकालते हैं* *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में भाग लेने…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…