Ro no D15139/23

विराट की आरसीबी को ट्रॉफी, वैभव सूर्यवंशी को कार… आईपीएल में अवार्ड्स की भरमार

मुंबई । आईपीएल 2025 की चमचमाती ट्रॉफी विराट कोहली की आरसीबी ने पंजाब को हराकर जीत ली। आईपीएल में विनर और रनर अप के अलावा अवार्ड झड़ी लगी। विराट कोहली का आरसीबी की जीत के साथ 18 साल का इंतजार खत्म हुआ। सीजीन में बी साई सुदर्शन ने ऑरेंज कैप और इमर्जिंग प्लेयर का खिताब जीता।
आईपीएल 2025 में विराट कोहली ने आखिरकार सपने को सच कर दिखाया। लंबे इंतजार के बाद आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर ली। पंजाब के खिलाफ रोमांचक मैच में आरसीबी ने बाजी मार ली। अहमदाबाद में मंगलवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब की टीम निर्धारित ओवरों में 184/7 का स्कोर ही बना सकी। आरसीबी की जीत के बाद सीजन के पुरस्कार विजेताओं के नाम की घोषणा की गई। इनमें साई सुदर्शन, सूर्यकुमार यादव और वैभव सूर्यवंशी जैसे बल्लेबाज शामिल थे।
गुजरात टाइटंस के टॉप क्रम के बल्लेबाज बी साई सुदर्शन ने इस सीजन में बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आईपीएल 2025 में सर्वाधिक 759 रन बनाते हुए ‘ऑरेंज कैप’ हासिल की। पूरे सीजन में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले सुदर्शन ने ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन’ का पुरस्कार भी जीता। सुदर्शन ने टूर्नामेंट में 88 चौके लगाए और इस सीजन में 1495 के साथ सबसे अधिक फैंटेसी प्वाइंट्स भी हासिल किए।
वहीं, मुंबई इंडियंस के अनुभवी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने सीजन के ‘मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर’ (एमवीपी) का अवॉर्ड जीता. मुंबई इंडियंस के फाइनल में न पहुंचने के बावजूद सूर्यकुमार की विस्फोटक बल्लेबाजी और विपक्षी टीम से मैच छीनने की क्षमता ने उन्हें 320.5 एमवीपी प्वाइंट्स दिलाए, जो इस सीजन में सबसे अधिक हैं।
राजस्थान रॉयल्स के उभरते हुए पावर-हिटर वैभव सूर्यवंशी ने अपने डेब्यू सीजन में ही बड़ी छाप छोड़ी है. उन्होंने ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’ का पुरस्कार जीता। सूर्यवंशी ने 207 का शानदार स्ट्राइक-रेट बनाए रखा.। वैभव सूर्यवंशी को चमचमाती टाटा की कर्व कार मिली है। वहीं, गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने आईपीएल 2025 में सर्वाधिक विकेट लेने के लिए ‘पर्पल कैप’ अपने नाम की. दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने सीजन में कुल 25 विकेट चटकाए और गुजरात टाइटंस को प्लेऑफ में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

  • Related Posts

    टिकट लेने से पहले जान लें पब्लिक का मूड, किसी ने कहा ‘टॉर्चर’ तो कोई बोला ‘ब्लॉकबस्टर’

    Toxic X Review: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ आखिरकार आज, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के बाद यश…

    Read more

    ‘पवन सिंह बड़ा लफुआ है’, तेजप्रताप यादव का भोजपुरी स्टार पर हमला, बोले- MLC हो गए हैं, शराब पी रहे हैं…

    Tej Pratap Yadav: पटना के ज्ञान भवन में भोजपुरी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया. यहां शो की शूटिंग चल रही थी. इस दौरान भोजपुरी के…

    Read more

    NATIONAL

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध