Ro no D15139/23

आकाशवाणी कोकराझार में 10 किलोवाट एफएम ट्रांसमीटर का वर्चुअल उद्घाटन किया गया

नई दिल्ली । आकाशवाणी केन्द्र कोकराझार में आज 10 किलोवाट एफएम ट्रांसमीटर का गुवाहाटी से वर्चुअल उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही संचार और सांस्कृतिक एकीकरण को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई। समारोह में असम के माननीय राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य; रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव और असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा उपस्थित थे।
1999 में स्थापित आकाशवाणी कोकराझार, क्षेत्र के विविध आदिवासी और सामुदायिक समूहों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने का एक मंच रहा है। इस स्टेशन ने स्थानीय भाषाओं में शैक्षिक, सूचनात्मक और मनोरंजन कार्यक्रमों के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 20 किलोवाट मीडियम वेव ट्रांसमीटर की कमियों और 2012 में स्थापित 100 वाट एफएम ट्रांसमीटर की सीमित रेंज को ध्यान में रखते हुए, इस उच्च-शक्ति 10 किलोवाट एफएम ट्रांसमीटर की शुरूआत एक परिवर्तनकारी विकास है।
नवनिर्मित ट्रांसमीटर 70 किलोमीटर के दायरे में उच्च गुणवत्ता वाले एफएम प्रसारण प्रदान करेगा और कोकराझार और धुबरी, बोंगाईगांव और चिरांग के आस-पास के जिलों के 30 लाख से अधिक निवासियों तक अपनी पहुंच का विस्तार करेगा। ट्रांसमीटर से यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि आकाशवाणी कोकराझार किसानों, युवाओं और स्थानीय समुदायों के साथ अधिक प्रभावी ढंग से जुड़ सके, और एक राष्ट्रीय सार्वजनिक प्रसारक के रूप में अपनी भूमिका निभा सके। आकाशवाणी कोकराझार अब बोडो लोक संगीत, राजबोंगशी गीतों और अन्य जनजातीय धुनों वाले कार्यक्रमों के प्रसारण में वृद्धि के साथ अपने सांस्कृतिक संरक्षण प्रयासों को मजबूत करेगा।
बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद के मुख्य कार्यकारी सदस्य श्री प्रमोद बोरो इस कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए। उन्होंने कोकराझार और बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र के लोगों की ओर से आभार व्यक्त किया और कोकराझार में क्षेत्रीय आकाशवाणी रेडियो केंद्र को उन्नत करने के बोडो श्रोताओं के लंबे समय से चले आ रहे अनुरोध को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री और श्री वैष्णव को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर आकाशवाणी की महानिदेशक श्रीमती प्रज्ञा पालीवाल गौड़ तथा आकाशवाणी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    BJP Manifesto: कोलकाता. पश्चिम बंगाल में ममता सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी करने के बाद अब भाजपा बंगाल के विकास के लिए अपना ब्लू प्रिंट जारी करने जा रही है. अगले…

    Read more

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    Russian Aircraft crashes in Crimea: रूस का एक सैन्य विमान बुधवार, 1 अप्रैल को क्रीमिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस घटना में 29 लोगों की मौत हो गई. रूस की समाचार…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…