Ro no D15139/23

आज सौंनपैरी में भूमि पूजन 31 को भव्य हिंदू सम्मेलन की तैयारी आ रहे सर संघ चालक डॉक्टर मोहन भागवत

हिन्दू सम्मेलन के सफल आयोजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण चरण के रूप में आज भूमिपूजन कार्यक्रम पूर्ण विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार एवं श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह भूमिपूजन कार्यक्रम न केवल भव्य आयोजन की औपचारिक शुरुआत है, बल्कि हिन्दू समाज की एकता, सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्रबोध के संकल्प का प्रतीक भी है।
इस अवसर पर आयोजन समिति द्वारा जानकारी दी गई कि इस विशाल हिन्दू सम्मेलन में मुख्यवक्ता के रूप में पूजनीय डॉ. मोहन भागवत, सरसंघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संत श्री असंग देव की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। दोनों विभूतियों का सान्निध्य सम्मेलन को वैचारिक, आध्यात्मिक एवं राष्ट्रीय दृष्टि से विशेष ऊँचाई प्रदान करेगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम में आयोजन समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। विशेष रूप से जिला कार्यवाह श्री लोक नाथ साहू एवं कार्यक्रम संरक्षक श्री देवकर साहेब की सक्रिय सहभागिता उल्लेखनीय रही। इस दौरान सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सम्मेलन को अनुशासित, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने का सामूहिक संकल्प लिया।
आयोजन समिति ने बताया कि विशाल हिन्दू सम्मेलन का उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कृति, राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता एवं नैतिक मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ करना है। यह सम्मेलन हिन्दू समाज को संगठित कर सकारात्मक दिशा देने, युवाओं में संस्कार एवं राष्ट्रभाव जागृत करने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का कार्य करेगा।
भूमिपूजन के उपरांत स्थल पर व्यवस्थाओं, मंच निर्माण, आगंतुकों की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता एवं अनुशासन से संबंधित प्रारंभिक रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। आयोजन समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि समाज के सहयोग एवं संतों के आशीर्वाद से यह सम्मेलन ऐतिहासिक, प्रेरणादायी एवं राष्ट्रहित में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

  • Related Posts

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

      – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण *- पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण* *- ग्राम पंचायत स्तर पर…

    Read more

    केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने जिले में जल संरक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन

      – केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने जिले में जल संरक्षण, भूमिगत जल स्तर सुधार और सतत जल प्रबंधन हेतु किए जा रहे अभिनव कार्यों की सराहना की राजनांदगांव 29…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….