Ro no D15139/23

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की पहल पर दृष्टिबाधित वेश देवांगन को मिला लैपटॉप

सपनो क़ो पूरा करने में मिलेगी मदद, दूसरों पर नहीं रहना पड़ेगा निर्भर

धमतरी । कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की पहल पर दृष्टि बाधित वेश देवांगन को बीते गुरुवार को लैपटॉप प्रदान किया गया। वेश देवांगन ने बताया कि वह कुरुद विकासखंड के ग्राम भोथली का रहने वाला है। उसने बीते दिनों कलेक्टर से मिलकर सहयोग करने के संबंध में आवेदन दिया था, जिस पर कार्यवाही करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया था।

सपनों को पूरा करने में मिलेगी मदद

वेश देवांगन ने बताया कि वह शत प्रतिशत दृष्टिबाधित है और उसके माता-पिता रोजी मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं। वेश वर्तमान में दिल्ली के देशबंधु कॉलेज में बीए प्रोग्राम फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा है और उसे अपनी अपनी पढ़ाई को जारी करने और बेहतर ढंग से अपने नोट्स असाइनमेंट आदि को संकलित करने के लिए लैपटॉप की आवश्यकता थी. जिसके लिए उसने कलेक्टर श्री मिश्रा से सहयोग करने की मांग की थी। कलेक्टर श्री मिश्रा के विशेष प्रयासों की बदौलत रायपुर की अर्पण संस्था में लैपटॉप प्रदान किया है। लैपटॉप मिल जाने से अब वेश को किसी अन्य पर आश्रित रहने की आवश्यकता नहीं होगी और वह अब अपने सपनों को पूरा कर सकेगा। इस सहयोग के लिए वेश ने कलेक्टर श्री मिश्र, समाज कल्याण विभाग और अर्पण संस्था का धन्यवाद किया है।

जरूरतमंदों की मदद के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध कलेक्टर श्री मिश्रा

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा है कि जिले के हर जरूरतमंद और कमजोर वर्गों की मदद के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने जिले के समाजसेवी संस्थाओं, दानदाता समाज प्रमुखों तथा अन्य इच्छुक दानदाताओं से अपील किया है कि वह इस पुनीत कार्य में आगे आकर सहयोग करें। इसके साथ ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि वह सभी शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से ऐसे जरूरतमंदों को शत प्रतिशत लाभान्वित करें.

अर्पण संस्था की अध्यक्ष श्रीमती साधना दुग्गड ने बताया कि उनकी संस्था दृष्टि बाधित दिव्यांग सहित अन्य जरूरतमंद दिव्यांगों, आंगनबाड़ी के कुपोषित बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों आदि का सहयोग करती है। संस्था द्वारा हर रविवार को कैंसर पीड़ित मरीजों को भोजन कराया जाता है।

  • Related Posts

    सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव

    1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ   अम्बिकापुर 21 जून 2026/ भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के…

    Read more

    पर्यटन स्थल मैनपाट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास,120 से अधिक लोगों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    जिले के सभी विकासखंडों एवं ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए योग कार्यक्रम   अम्बिकापुर 21 जून 2026/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरगुजा जिले के सभी विकासखंडों एवं ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा