Ro no D15139/23

जिले के नगरीय क्षेत्र में 18 स्थानों पर मतदाता सहायता केंद्र स्थापित

सहायता केंद्र प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे
   छत्तीसगढ़ राज्य में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के तहत जिला महासमुंद के नगरीय क्षेत्र में मतदाताओं की सुविधा के लिए कुल 18 स्थानों पर मतदाता सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। मतदाता अब अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर गणना प्रपत्र भरने और वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम की खोज हेतु आसानी से सहायता प्राप्त कर सकेंगे।
ये सहायता केंद्र प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे, जहाँ मतदाता जाकर आवश्यक जानकारी और सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। सहायक मतदान केंद्र स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय में केंद्र क्रमांक 194, 195, 201, 202 के मतदाता सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसी तरह बृजराज प्राथमिक शाला भवन में केंद्र क्रमांक 164, 165, 166,174 , आशीबाई गोलछा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में केंद्र क्रमांक 176, 177, 178, 172,175, प्राथमिक शाला भवन कुम्हार पारा में केंद्र 204, 205, 206, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में केंद्र क्रमांक 109,193, 196, कलाबाई प्राथमिक शाला शंकर नगर में केंद्र क्रमांक 167, 168, 169, प्राथमिक शाला पिटियाझर में केंद्र क्रमांक 208, 209 के मतदाता सहायता प्राप्त कर सकेंगे।
इसी तरह वेडनर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में केंद्र क्रमांक 199, 203, श्रीराम पाठशाला में 197, 198, दलदली रोड शासकीय नवीन प्राथमिक शाला में केंद्र क्रमांक 188, 200, नयापारा प्राथमिक शाला भवन में केंद्र क्रमांक 183, 184, डॉ. अम्बेडकर पूर्व माध्यमिक शाला में केंद्र क्रमांक 181, 182, 189, 179, 180, 185 के मतदाता जानकारी ले पाएंगे।
इसके अतिरिक्त ईमली भाठा प्राथमिक शाला में केंद्र क्रमांक 170, 171, महाप्रभु वल्लभाचार्य वाणिज्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में केंद्र क्रमांक 207, मौहारीभांठा प्राथमिक शाला में केंद्र क्रमांक 192, प्राथमिक शाला गुडरूपारा पूर्व भाग में केंद्र क्रमांक 191, प्राथमिक वन उपज केंद्र दलदली रोड में केंद्र 2187, 186 तथा शासकीय प्राथमिक शाला अभ्यास भवन में केंद्र क्रमांक 173 के मतदाता सहायता प्राप्त कर सकते हैं।प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय में निकटतम सहायता केंद्र पहुँचकर अपना गणना प्रपत्र अवश्य भरें और मतदाता सूची में अपने नाम की पुष्टि करें।
  • Related Posts

    डिजिटल सुशासन और शासकीय खरीद में पारदर्शिता की ओर सशक्त कदम

    *इलेक्ट्रानिक प्रोक्योरमेंट सिस्टम पर दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ* *डिजिटल सुशासन को सशक्त बनाने हेतु शासन की नवीन पहल* रायपुर, 16 मार्च, 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राजधानी रायपुर…

    Read more

    मंत्री केदार कश्यप के विभागों के लिए 3 हजार 622 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

    *पर्यावरण संरक्षण, जैव संवर्धन तथा वनवासियों की आजीविका को मजबूत करने सरकार प्रतिबद्ध: मंत्री श्री कश्यप* *वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को ई-कुबेर योजना हेतु मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार* *वन आवरण…

    Read more

    NATIONAL

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में