Ro no D15139/23

महाविद्यालयों में अगस्त भर चलेंगे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

 

युवा मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने स्वीप कार्ययोजना के तहत विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन

ईसीआईनेट (ECINET) ऐप, मतदाता पंजीयन, संविधान एवं चुनावी प्रक्रिया पर दिए जाएंगे व्यावहारिक प्रशिक्षण

धमतरी, 05 अगस्त 2026। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (SVEEP) कार्यक्रम के अंतर्गत अगस्त माह में व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा द्वारा संबंधित शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी निर्देशों के अनुसार प्रत्येक महाविद्यालय में गठित इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों, निर्वाचन प्रक्रिया तथा मतदाता अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रमों में महाविद्यालयों के कैम्पस एम्बेसडर, प्रोफेसर नोडल अधिकारी (SVEEP) तथा ईएलसी के सदस्य सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

अभियान के दौरान विद्यार्थियों को ECINET मोबाइल ऐप की उपयोगिता, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन, स्थानांतरण एवं विलोपन की ऑनलाइन प्रक्रिया, मतदाता पंजीकरण के लिए निर्धारित चार अर्हता तिथियां 01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई एवं 01 अक्टूबर, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) तथा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) की जानकारी विस्तार से दी जाएगी। साथ ही भारत के संविधान, लोकतांत्रिक परंपराओं, निर्वाचन आयोग की भूमिका एवं स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया पर भी जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएंगे।

स्वीप कार्ययोजना के अंतर्गत महाविद्यालयों में परिचर्चा, निबंध प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, मॉक पोल, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता, शपथ कार्यक्रम तथा अन्य सहभागितापूर्ण गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों के माध्यम से युवाओं में जिम्मेदार एवं जागरूक मतदाता बनने की भावना विकसित की जाएगी।

इसके साथ ही विद्यार्थियों को फर्जी समाचार (Fake News) एवं निर्वाचन संबंधी भ्रामक सूचनाओं की पहचान करने, उनकी सत्यता परखने तथा जिम्मेदारीपूर्वक सोशल मीडिया के उपयोग के प्रति भी जागरूक किया जाएगा, ताकि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को मजबूत बनाया जा सके।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा ने सभी शिक्षण संस्थानों से कार्यक्रमों की तिथि एवं समय की सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय को पूर्व में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, जिससे जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी भी इन कार्यक्रमों में सहभागिता कर सकें। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है और शत-प्रतिशत मतदाता जागरूकता तथा सहभागिता सुनिश्चित करने में शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों को निर्देशित किया है कि अगस्त माह में आयोजित सभी मतदाता जागरूकता गतिविधियों का विस्तृत पालन प्रतिवेदन निर्धारित प्रारूप में 05 सितंबर 2026 तक जिला निर्वाचन कार्यालय को अनिवार्य रूप से प्रेषित किया जाए। अभियान का उद्देश्य युवाओं को केवल मतदाता के रूप में पंजीकृत करना ही नहीं, बल्कि उन्हें जागरूक, उत्तरदायी एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध नागरिक के रूप में विकसित करना भी है।

  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ने स्पीकर हाऊस में किया ध्वजारोहण

        राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव स्थित स्पीकर हाऊस में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं…

    Read more

    जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

      विधानसभा अध्यक्ष ने जिला स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस का पर्व जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!