Ro no D15139/23

मतदाता सूची एसआईआर के तहत 18 दिसंबर तक जमा होंगे फॉर्म

प्रारूप प्रकाशन 23 दिसम्बर 2025 एवं अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को

  भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर संचालित निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार संशोधित कार्यक्रम के तहत पुनरीक्षण की प्रारंभिक प्रक्रिया के अंतर्गत गणना कार्य एवं फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया 18 दिसम्बर 2025 तक पूर्ण की जाएगी। निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को किया जाएगा, जबकि सभी दावे-आपत्तियों के निराकरण एवं आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 19 दिसंबर से 22 दिसंबर 2025 तक कंट्रोल टेबल का अद्यतन कर प्रारूप मतदाता सूची तैयार की जाएगी। प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। इस अवधि में पात्र नागरिक सुधार के लिए निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से दावा आपत्ति आवेदन कर सकेंगे। दावे एवं आपत्तियों पर नोटिस जारी करने, सुनवाई, स्थल सत्यापन तथा प्रपत्रों पर निर्णय की प्रक्रिया 23 दिसम्बर 2025 से 14 फरवरी 2026 तक समानांतर रूप से संचालित की जाएगी। इसके बाद मतदाता सूची के  मानकों की जांच कर अंतिम प्रकाशन हेतु आयोग की अनुमति 17 फरवरी 2026 तक प्राप्त की जाएगी। निर्वाचन आयोग ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे प्रारूप मतदाता सूची का सावधानीपूर्वक अवलोकन कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करें, ताकि अंतिम मतदाता सूची पूर्णतः शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित तैयार की जा सके।

  • Related Posts

    घोड़ों के रोमांचक करतब बढ़ाएंगे स्वतंत्रता दिवस समारोह की भव्यता धमतरी के मुख्य समारोह में पहली बार घुड़सवार दिखाएंगे अद्भुत करतब

      घुड़सवारी प्रदर्शन की हुई रिहर्सल धमतरी, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कल 15 अगस्त को धमतरी में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह देशभक्ति, गौरव और रोमांच…

    Read more

    स्वतंत्रता दिवस 2026- रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे ध्वजारोहण

      राजनांदगांव जिला मुख्यालय में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ध्वजारोहण करेंगें जिलों में मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को सौंपी गई जिम्मेदारी रायपुर, 14 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!